भारत ने लंबे समय तक निलंबित रहने के बाद बांग्लादेश के नागरिकों के लिए टूरिस्ट वीजा सेवा 28 जून 2026 से दोबारा शुरू करने का फैसला किया है।
भारत के बांग्लादेश में नए उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी ने गुरुवार को ढाका के जमुना फ्यूचर पार्क स्थित भारतीय वीजा आवेदन केंद्र (IVAC) के दौरे के दौरान इसकी घोषणा की।
दिनेश त्रिवेदी ने कहा, “मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि हम सामान्य टूरिस्ट वीजा आवेदन प्रक्रिया फिर से शुरू कर रहे हैं। इसके लिए आवेदन रविवार, 28 जून 2026 से जमा किए जा सकेंगे।”
शुरुआत में 5 केंद्रों पर लिए जाएंगे आवेदन
टूरिस्ट वीजा के आवेदन शुरुआत में बांग्लादेश के इन 5 भारतीय वीजा आवेदन केंद्रों पर स्वीकार किए जाएंगे:
- ढाका
- राजशाही
- चटगांव
- सिलहट
- खुलना
भारत आने वाले समय में इस सेवा का विस्तार करने की योजना बना रहा है।
दिनेश त्रिवेदी ने कहा कि भारत मेडिकल वीजा और अन्य जरूरी वीजा आवेदनों को मानवीय आधार पर प्राथमिकता के साथ जारी रखेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह कदम दोनों देशों के लोगों के बीच संबंधों को और मजबूत करेगा।
करीब दो साल बाद शुरू होगी सेवा
बांग्लादेश में भारतीय राजनयिक प्रतिष्ठानों पर हुए हमलों और सुरक्षा चिंताओं के बाद अगस्त 2024 में भारत ने वीजा सेवाओं को सीमित कर दिया था।
5 अगस्त 2024 को ढाका के धनमंडी इलाके में स्थित इंदिरा गांधी सांस्कृतिक केंद्र में तोड़फोड़ और आगजनी की घटना हुई थी। इसके अलावा बांग्लादेश में मौजूद भारतीय वीजा आवेदन केंद्रों पर भी हमले हुए थे।
इन घटनाओं के बाद भारत ने टूरिस्ट वीजा सेवा रोक दी थी, हालांकि अन्य श्रेणियों के वीजा जारी किए जाते रहे। मेडिकल वीजा और आपात यात्रा दस्तावेजों को प्राथमिकता के आधार पर जारी किया गया।
India Bangladesh visa, India tourist visa for Bangladesh, Bangladesh tourist visa India, India visa news, India Bangladesh relations, Indian tourist visa, Bangladesh citizens India visa, India visa application, Indian visa application centre, IVAC Bangladesh, India visa service resumed, India Bangladesh travel, India travel visa, Bangladesh travel news, India Bangladesh latest news, India visa update, Indian High Commission Bangladesh, Bangladesh visa news, medical visa India, India immigration news#भरत #क #बड #फसल #जन #स #बगलदश #क #नगरक #क #लए #दबर #शर #हग #टरसट #वज1782392542












