OnePlus Nord Buds 4: वनप्लस ने अपने Nord ऑडियो पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए OnePlus Nord Buds 4 लॉन्च कर दिए हैं। कंपनी ने इन्हें OnePlus N6 की 30 जून को होने वाली लॉन्चिंग से कुछ दिन पहले पेश किया है। नए वायरलेस ईयरबड्स 29 जून से सेल के लिए उपलब्ध होंगे। इन्हें दो कलर ऑप्शन के साथ उतारा गया है और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट व ऐप के अलावा कई ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर खरीदा जा सकेगा।
कीमत और उपलब्धता
OnePlus Nord Buds 4 की कीमत 3,299 रुपये रखी गई है। हालांकि, 29 जून से सीमित अवधि के लिए इन्हें 3,099 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकेगा।
ये खबर पढ़ना ना भूलें: ₹30,000 से कम में नया स्मार्टफोन चाहिए? OnePlus Nord CE 6 Lite, Poco X7 Pro सहित ये फोन्स हैं अच्छे ऑप्शन
यह Stellar Black और Astral Teal रंगों में उपलब्ध होंगे। बिक्री OnePlus की वेबसाइट और ऐप के अलावा Amazon, Flipkart, Blinkit, Myntra और चुनिंदा पार्टनर स्टोर्स पर होगी।
52dB ANC और AI कॉलिंग फीचर
OnePlus Nord Buds 4 का सबसे बड़ा फीचर 52dB रियल-टाइम एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन (ANC) है। यह तकनीक आसपास के माहौल के हिसाब से अपने आप नॉइज कैंसिलेशन को एडजस्ट करती है। यूजर्स जरूरत के मुताबिक अलग-अलग लिसनिंग मोड भी चुन सकते हैं।
हर ईयरबड में तीन माइक्रोफोन दिए गए हैं, यानी कुल छह माइक्रोफोन। AI एल्गोरिद्म की मदद से ये 25 किलोमीटर प्रति घंटे तक की हवा के शोर को कम करने का दावा करते हैं, जिससे आउटडोर कॉलिंग का अनुभव बेहतर हो सकता है।
गेमिंग और ऑडियो पर खास फोकस
ईयरबड्स में 12mm टाइटेनियम-कोटेड डायनामिक ड्राइवर दिए गए हैं, जो दमदार बास और इमर्सिव ऑडियो अनुभव देने के लिए डिजाइन किए गए हैं। इनमें 3D Spatial Audio और Game Sound Spatial Audio जैसे फीचर भी मिलते हैं।
ये खबर पढ़ना ना भूलें: पहले Freecharge फिर CRED और अब WhatsApp! कुणाल शाह को व्हाट्सएप का CEO बनाने के पीछे मेटा का है ये प्लान
गेमिंग मोड में केवल 47ms की अल्ट्रा-लो लेटेंसी मिलती है, जिसे कंपनी ने पिछले मॉडल के मुकाबले 50 फीसदी कम बताया है। इसके अलावा Master Tuning मोड और कस्टम EQ सेटिंग्स के जरिए यूजर्स अपनी पसंद के अनुसार साउंड को कस्टमाइज कर सकते हैं।
54 घंटे की बैटरी और Bluetooth 6.1
OnePlus Nord Buds 4 में Bluetooth 6.1, Dual Device Connection, Google Fast Pair और Microsoft Swift Pair का सपोर्ट मिलता है। कंपनी का दावा है कि इनकी कनेक्टिविटी रेंज 250 मीटर तक है। AI Translate और AI Assistant का सपोर्ट भी चुनिंदा डिवाइस पर मिलेगा।
बैटरी की बात करें तो चार्जिंग केस के साथ कुल 54 घंटे तक का प्लेबैक टाइम मिलता है। वहीं, केवल 10 मिनट की चार्जिंग से 11 घंटे तक इस्तेमाल किया जा सकता है। ईयरबड्स को TV Rheinland Battery Health Certification मिला है और इनमें IP55 डस्ट व वाटर रेजिस्टेंस रेटिंग भी दी गई है।
OnePlus Nord Buds 4, OnePlus Nord Buds 4 launch, OnePlus Nord Buds 4 price, OnePlus Nord Buds 4 features, OnePlus earbuds, OnePlus wireless earbuds, OnePlus Nord Buds 4 India, OnePlus Nord Buds 4 ANC, 52dB ANC earbuds, AI earbuds, AI calling earbuds, OnePlus earbuds battery, OnePlus Nord Buds 4 battery life, Bluetooth 6.1 earbuds, gaming earbuds, TWS earbuds India, OnePlus audio products, OnePlus Nord Buds 4 sale, OnePlus Nord Buds 4 review, best earbuds under 3500#ईयरबडस #म #भ #क #मज #शर #म #भ #मलग #शनदर #ऑडय #मनट #चरज #म #घट #चलग #OnePlus #क #य #डवइस1782414558












