म्यूचुअल फंड की दुनिया में ऐसे कई फंड हैं जिसने निवेशकों को करोड़पति बनाया है। आज हम आपको एक ऐसे ही फंड के बारे में बताने जा रहे हैं जिसने अपने शुरुआत से अब तक 21.95 प्रतिशत का रिटर्न देते हुए निवेशकों को करोड़पति बना दिया है।
इस फंड का नाम Nippon India Growth Mid Cap Fund – Regular है। इस फंड की शुरुआत 8 अक्टूबर 1995 को हुई थी और पिछले 31 साल में इसने निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है। इस फंड का बेंचमार्कट NIFTY Midcap 150 TRI है।
1 लाख रुपये का निवेश बना ₹4.38 करोड़
इस फंड की सबसे बड़ी खासियत इसका लंबी अवधि का रिटर्न है। अगर किसी निवेशक ने 1995 में 1 लाख रुपये लगाए होते, तो आज 21.95% के CAGR से हिसाब से उसकी वैल्यू करीब 4.38 करोड़ रुपये होती। यानी सिर्फ एक लाख रुपये का निवेश समय के साथ करोड़ों रुपये की संपत्ति में बदल गया। यह कंपाउंडिंग की ताकत को भी दिखाता है।
ये खबर पढ़ना ना भूलें: आपको भी लगता है सही म्यूचुअल फंड चुनना मुश्किल? ये ऑप्शन हो सकता है बेस्ट
10 हजार रुपये बने 43.84 लाख
अगर किसी निवेशक ने फंड के लॉन्च के समय 10,000 रुपये निवेश किए होते और आज तक निवेश जारी रखा होता, तो उसकी रकम बढ़कर करीब 43.84 लाख रुपये हो जाती। यानी छोटी रकम भी लंबे समय में कई गुना बढ़ सकती है।
हाल के वर्षों में कैसा रहा प्रदर्शन?
सिर्फ लंबी अवधि ही नहीं, पिछले कुछ वर्षों में भी इस फंड ने अच्छा प्रदर्शन किया है। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, फंड ने पिछले 1 साल में 8.68%, पिछले 3 साल में 23.74% और पिछले 5 साल में 21.19% का सालाना औसत (CAGR) रिटर्न दिया है। वहीं, 29 मई 2026 तक इस फंड का NAV (नेट एसेट वैल्यू) 4,384.4173 रुपये दर्ज किया गया।
ये खबर पढ़ना ना भूलें: कम NAV वाला फंड बेहतर और ज्यादा एनएवी वाला म्यूचुअल फंड खराब? एक्सपर्ट ने तोड़ी निवेशकों की बड़ी गलतफहमी
आखिर कैसे बढ़ी इतनी बड़ी रकम?
लंबी अवधि के निवेश में कंपाउंडिंग सबसे बड़ी भूमिका निभाती है। यानी निवेश पर मिलने वाला रिटर्न भी दोबारा निवेश होता रहता है, जिससे समय के साथ निवेश तेजी से बढ़ता है। यही वजह है कि छोटी रकम भी कई साल बाद बड़ी पूंजी में बदल सकती है।
Nippon India Growth Mid Cap Fund, Nippon India Growth Mid Cap Fund Regular, mutual fund returns, best mutual fund India, SIP investment, lump sum investment, power of compounding, mutual fund CAGR, long term mutual fund, mutual fund investment, mid cap mutual fund, crorepati mutual fund, Nippon India Mutual Fund, mutual fund wealth creation, Rs 1 lakh to 4.38 crore, Rs 10000 to 43 lakh, mutual fund performance, best performing mutual funds, mutual fund news, investment news India#लख #बन #करड #इस #मयचअल #फड #न #दय #रटरन #नवशक #क #हई #बललबलल1782418198












