Apple ने भारत समेत वैश्विक बाजारों में अपने कई MacBook और iPad मॉडल की कीमतों में 20% से लेकर 42% तक की बढ़ोतरी कर दी है। कंपनी का कहना है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) डेटा सेंटरों की तेज़ी से बढ़ती मांग के कारण मेमोरी और स्टोरेज चिप्स की कीमतों में अभूतपूर्व उछाल आया है, जिसकी वजह से यह फैसला लेना पड़ा।
कितने बढ़े दाम
Apple इंडिया की वेबसाइट पर जारी नई कीमतों के मुताबिक 14-इंच MacBook Pro (M5 Pro चिप) की शुरुआती कीमत अब 2,99,900 रुपये हो गई है, जो लॉन्च के समय 2,49,900 रुपये थी। यानी इसकी कीमत में करीब 20% की बढ़ोतरी हुई है।
MacBook Pro (M5 Max) की शुरुआती कीमत अब 4,99,900 रुपये हो गई है, जो लॉन्च के समय 3,99,900 रुपये थी। यानी इसकी कीमत में 1 लाख रुपये की बढ़ोतरी हुई है। वहीं13-इंच iPad Air के बेस मॉडल की कीमत में सबसे बड़ी बढ़ोतरी देखने को मिली है। इसकी कीमत 84,900 रुपये से बढ़कर 1,19,900 रुपये हो गई है, जो करीब 41.22% अधिक है।
क्यों बढ़ाने पड़े दाम?
Apple ने एक बयान में कहा कि उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स उद्योग इस समय अभूतपूर्व लागत दबाव का सामना कर रहा है। कंपनी के अनुसार AI डेटा सेंटरों के तेजी से विस्तार के चलते मेमोरी और स्टोरेज चिप्स की मांग रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। कंपनी ने कहा, “हमने अब तक इन बढ़ी हुई लागतों का बोझ खुद उठाया, लेकिन अब ऐसी स्थिति आ गई है कि हमें Mac और iPad सहित कुछ उत्पादों की कीमतें बढ़ानी पड़ रही हैं। हमें पता है कि यह ग्राहकों के लिए अच्छी खबर नहीं है, लेकिन हम इसका समाधान तलाशने के लिए लगातार काम कर रहे हैं।”
अब सबकी निगाहें Apple के iPhone की कीमतों पर टिकी हैं। MacBook और iPad की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद कंपनी ने अभी तक iPhone की कीमतें बढ़ाने का ऐलान नहीं किया है। हालांकि, CEO टिम कुक ने संकेत दिया है कि मेमोरी और स्टोरेज चिप्स की बढ़ती लागत के चलते कीमतों में बढ़ोतरी लगभग तय है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि iPhone की कीमतें कब बढ़ाई जाएंगी।
Apple India, Apple Price Hike, MacBook Price India, iPad Price India, MacBook Pro, iPad Air, Apple Products, AI Data Centers, Apple News, Tim Cook, Apple India Price, MacBook News, iPad News, Technology News, एप्पल इंडिया, एप्पल प्राइस हाइक, मैकबुक की कीमत, आईपैड की कीमत, मैकबुक प्रो, आईपैड एयर, एप्पल प्रोडक्ट्स, एप्पल के नए दाम, एप्पल न्यूज, एआई डेटा सेंटर, टिम कुक, मैकबुक प्राइस इंडिया, आईपैड प्राइस इंडिया, एप्पल डिवाइस, टेक्नोलॉजी न्यूज, एप्पल प्राइस अपडेट, मैकबुक महंगा, आईपैड महंगा, एप्पल इंडिया प्राइस, एप्पल लेटेस्ट अपडेट, एआई चिप्स, गैजेट्स न्यूज, टेक न्यूज, भारत में एप्पल की कीमतें, एप्पल प्रोडक्ट्स की कीमतें#Apple #Price #Hike #MacBook #और #iPad #खरदन #स #पहल #जन #ल #नए #रट #Apple #यजरस #क #बड #झटक1782509890












