\n\n\n\n\n\n\n
BTBazaar

रॉयल एनफील्ड ने अपने नए एडवेंचर इवेंट Himalayan Basecamp (HBC) के पहले वर्जन का ऐलान किया है। तीन दिन चलने वाला ये प्रोग्राम 4 से 6 सितंबर, 2026 तक लेह, लद्दाख में आयोजित होगा। समुद्र तल से 11,480 फीट की ऊंचाई पर होने वाला यह आयोजन मोटरसाइकिल राइडर्स और आउटडोर एडवेंचर के शौकीनों को एक मंच पर लाएगा।

राइडिंग चैलेंज से लेकर ऑफ-रोड एडवेंचर तक

कंपनी के मुताबिक, हिमालयन एडवेंचर मोटरसाइकिलों की ‘स्पिरिचुअल होम’ मानी जाने वाली लद्दाख की धरती पर आयोजित इस इवेंट में राइडिंग चैलेंज, एक्सपेडिशन राइड्स, आउटडोर स्पोर्ट्स, स्किल-बिल्डिंग वर्कशॉप और स्थानीय संस्कृति से जुड़े कई एक्सपीरियंस शामिल होंगे।

प्रतिभागियों के लिए टाइम-स्पीड-डिस्टेंस नेविगेशन चैलेंज, मल्टी-डे Himalayan Spirit ऑफ-रोड चैलेंज और टाइम्ड हिल-क्लाइंब जैसे मुकाबले आयोजित किए जाएंगे, जिनमें राइडिंग स्किल और सहनशक्ति की परीक्षा होगी।

एडवेंचर के साथ सीखने का भी मौका

इवेंट में मोटरसाइकिल ओवरलैंडिंग, ऑफ-रोड रिकवरी, बुश मैकेनिक्स, 4WD एक्सपेडिशन प्लानिंग और ऊंचाई वाले इलाकों में आउटडोर कुकिंग जैसे विषयों पर मास्टरक्लास भी आयोजित होंगी। इन सत्रों का संचालन अनुभवी एडवेंचर एक्सपर्ट और ओवरलैंडिंग एक्सपर्ट्स करेंगे।

मोटरसाइकिल गतिविधियों के अलावा प्रतिभागी सिंधु और जांस्कर नदियों में राफ्टिंग और कयाकिंग, शेय में रॉक क्लाइम्बिंग, डिस्को वैली में माउंटेन बाइकिंग, गाइडेड हाइक और पैराग्लाइडिंग जैसी गतिविधियों में भी हिस्सा ले सकेंगे।

सात एक्सपेडिशन राइड्स और वेलनेस पर भी जोर

रॉयल एनफील्ड ने लद्दाख के अलग-अलग इलाकों, संस्कृति और कम चर्चित रास्तों को दिखाने के लिए सात विशेष एक्सपेडिशन राइड्स भी तैयार की हैं। इनमें फोटोग्राफी राइड, मॉनेस्ट्री ट्रेल, गांवों की सांस्कृतिक यात्रा और तीन दिनों में खारदुंग ला, वारी ला और तंगलंग ला को कवर करने वाली Triple Pass Expedition शामिल है।

ऊंचाई वाले इलाकों में एडवेंचर की चुनौतियों को देखते हुए कार्यक्रम में रिकवरी सेशन, योग वर्कशॉप, बोनफायर स्टोरीटेलिंग, लद्दाखी व्यंजन और लाइव एकॉस्टिक म्यूजिक से जुड़ी सांस्कृतिक शामें भी आयोजित की जाएंगी।

रॉयल एनफील्ड 24 शहरों से लेह तक गाइडेड राइड्स का भी आयोजन करेगी, जबकि प्रतिभागी सड़क, हवाई मार्ग या GPS आधारित सेल्फ-गाइडेड रूट के जरिए भी पहुंच सकते हैं।

ऐसे कर सकेंगे इवेंट के लिए रजिस्ट्रेशन

कंपनी ने बताया कि Himalayan Basecamp, Ladakh Edition के लिए रजिस्ट्रेशन उसकी आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू हो चुकी है।

Royal Enfield Himalayan Basecamp, Royal Enfield HBC, Himalayan Basecamp Ladakh, Royal Enfield adventure event, Royal Enfield Leh event, Ladakh bike riding event, Royal Enfield Himalayan, Royal Enfield adventure ride, Leh Ladakh motorcycle tour, off road riding Ladakh, Himalayan Basecamp registration, Royal Enfield expedition rides, Royal Enfield riding challenges, adventure biking India, Leh Ladakh adventure festival, Khardung La ride, Triple Pass Expedition, Royal Enfield news, motorcycle adventure event India, Royal Enfield latest news#एडवचर #लवरस #क #लए #सनहर #मक #Royal #Enfield #ल #रह #ह #लह #म #दन #क #मग #कप #रजसटरशन #शर1782513525

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Instagram

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found.

Please go to the Instagram Feed settings page to create a feed.