Stock in Focus: रूफटॉप सोलर सिस्टम और पावर इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़े प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनी, फुजियामा पावर सिस्टम्स लिमिटेड (Fujiyama Power Systems Ltd) का शेयर आज 5% के अपर सर्किट पर बंद हुआ है। BSE Analytics के मुताबिक कंपनी का शेयर पिछले 1 हफ्ते में 11 प्रतिशत चढ़ा है। एनएसई पर आज यह शेयर 5 प्रतिशत की तेजी के साथ 339.25 रुपये पर बंद हुआ।
ट्रेडिंग के लिए आज यह शेयर बीएसई पर 331.95 रुपये पर खुला था और आज इसने अपना इंट्राडे हाई 338.70 रुपये को टच किया है। इस कंपनी का मार्केट कैप 10,394.76 करोड़ रुपये है।
Q4FY26 Results
फुजियामा पावर सिस्टम्स लिमिटेड ने 14 मई 2026 को वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही (Q4 FY26) के नतीजे जारी थे। कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 107.5% बढ़ा था जबकि तिमाही राजस्व (रेवेन्यू) में 87.5% की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
इसके साथ ही कंपनी ने मध्य प्रदेश के रतलाम में 1.2 गीगावॉट (GW) क्षमता का TOPCon सोलर सेल प्लांट लगाने के लिए 350 करोड़ रुपये के निवेश को भी मंजूरी दी थी।
कंपनी के बारे में
फुजियामा पावर सिस्टम्स लिमिटेड UTL Solar ब्रांड के नाम से जानी जाती है। कंपनी रूफटॉप सोलर सिस्टम और बिजली से जुड़े इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद बनाती है। इसके प्रमुख उत्पादों में सोलर पैनल, इन्वर्टर और बैटरियां शामिल हैं। कंपनी के आधुनिक मैन्युफैक्चरिंग प्लांट उत्तर भारत के कई स्थानों पर स्थित हैं, जहां इन उत्पादों का निर्माण किया जाता है।
Fujiyama Power Systems share price, Fujiyama Power Systems stock, Fujiyama Power Systems news, Fujiyama Power Systems Q4 results, Fujiyama Power Systems upper circuit, Fujiyama Power Systems share news, Fujiyama Power Systems solar business, Fujiyama Power Systems investment, Fujiyama Power Systems Ratlam plant, Fujiyama Power Systems TOPCon solar cell, Fujiyama Power Systems stock price today, Fujiyama Power Systems market cap, rooftop solar company India, UTL Solar, solar stocks India, renewable energy stocks, green energy stocks India, solar sector stocks, Indian solar companies, multibagger solar stock, small cap solar stock, stock market news India, NSE stock news, BSE stock update, renewable energy sector India#अपर #सरकट #पर #बद #हआ #रफटप #सलर #बनन #वल #इस #कपन #क #शयर #हफत #म #चढ #ह #भव1782931588












