\n\n\n\n\n\n\n
BTBazaar

Samsung Galaxy Z Fold 8: Samsung ने अपने नए फोल्डेबल फोन को लेकर पहला टीजर जारी कर दिया है, जिसके बाद Galaxy Z Fold 8 को लेकर चर्चा तेज हो गई है। कंपनी ने फोन को सीधे नहीं दिखाया है, लेकिन टीजर में दिए गए संकेतों से माना जा रहा है कि इस बार डिजाइन में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। अब सबकी नजर इस बात पर है कि नए डिजाइन में Samsung क्या अलग पेश करता है।

नया डिजाइन हो सकता है बड़ा बदलाव

टीजर वीडियो में टूटी हुई चॉकलेट बार और अधूरी पजल जैसी विजुअल्स दिखाई गई हैं। इन्हें देखकर माना जा रहा है कि Samsung इस बार अपने फोल्डेबल फोन के आस्पेक्ट रेश्यो में बदलाव कर सकता है। यानी नया Galaxy Z Fold 8 फोल्डेड हालत में पहले से छोटा और चौड़ा हो सकता है। इससे कवर स्क्रीन रेगुलर स्मार्टफोन जैसी महसूस हो सकती है।

अब तक कई फोल्डेबल फोन में कवर स्क्रीन लंबी और पतली नजर आती थी, जिससे टाइपिंग और नॉर्मल फोन यूज थोड़ा अलग अनुभव देता था। अगर Samsung सच में वाइडर डिजाइन लाता है, तो यूजर्स को फोल्डेड मोड में भी ज्यादा नेचुरल फोन एक्सपीरियंस मिल सकता है।

ये खबर पढ़ना ना भूलें :Samsung Galaxy Z Fold 8 Series: लॉन्च से पहले सामने आए बड़े लीक्स! नया डिजाइन, Qi2 चार्जिंग और….

खुलने पर मिलेगा बड़ा व्यूइंग एक्सपीरियंस

रिपोर्ट्स के मुताबिक, नया फोल्डेबल फोन खुलने के बाद ज्यादा चौड़ा व्यू दे सकता है। इससे वीडियो देखने, ऐप्स चलाने और मल्टीटास्किंग करने में यूजर्स को ज्यादा आसानी हो सकती है। खासतौर पर उन लोगों के लिए यह बदलाव काम का हो सकता है, जो फोल्डेबल फोन को सिर्फ फोन नहीं, बल्कि प्रोडक्टिविटी डिवाइस की तरह इस्तेमाल करते हैं।

माना जा रहा है कि टीज किए गए मॉडल में 7.6 इंच का डायनेमिक एमोलेड 2X इनर डिस्प्ले और 5.5 इंच का कवर डिस्प्ले मिल सकता है। इसका आस्पेक्ट रेश्यो 16:10 हो सकता है। रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि फोन स्लिम डिजाइन के साथ आ सकता है और इसका वजन करीब 201 ग्राम हो सकता है।

नया मॉडल या बदला हुआ फोल्ड?

अभी यह साफ नहीं है कि Samsung अपने मौजूदा Galaxy Z Fold लाइनअप में ही बदलाव कर रहा है या कोई नया मॉडल पेश करने वाला है। कुछ रिपोर्ट्स में इस चौड़े फोल्डेबल फोन को Galaxy X Fold Wide कहा जा रहा है। वहीं चर्चा यह भी है कि Samsung लंबे डिजाइन वाले फोल्डेबल मॉडल को Galaxy Z Fold 8 Ultra नाम दे सकता है।

अगर Samsung दो अलग-अलग फोल्डेबल मॉडल लाता है, तो खरीदारों के पास ज्यादा ऑप्शन होंगे। कुछ लोगों को लंबा डिजाइन पसंद आ सकता है, जबकि कुछ लोग चौड़ा और रेगुलर फोन जैसा फोल्डेबल चुन सकते हैं।

Samsung इस महीने Galaxy Z Fold 8 और Galaxy Z Flip 8 लॉन्च कर सकता है। अब नजर इस बात पर है कि कंपनी ऑफिशियल लॉन्च डेट कब बताती है और टीजर में दिख रहे डिजाइन संकेत असल फोन में कितने बड़े बदलाव के रूप में सामने आते हैं।

Samsung Galaxy Z Fold 8, Galaxy Z Fold 8 design, Samsung foldable phone, Samsung foldable teaser, Galaxy Z Fold 8 teaser, Samsung Galaxy Z Fold 8 launch, Galaxy Z Flip 8, Galaxy X Fold Wide, Galaxy Z Fold 8 Ultra, foldable phone design, Samsung new foldable phone, Galaxy Z Fold 8 features, Galaxy Z Fold 8 display, Samsung foldable smartphone, Galaxy Z Fold 8 India launch, foldable phone news, Samsung Galaxy news, tech news in Hindi#Samsung #Galaxy #Fold #म #हग #सबस #बड #बदलव #समसग #क #नए #टजर #न #डजइन #क #लकर #बढई #उतसकत1782982976

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Instagram

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found.

Please go to the Instagram Feed settings page to create a feed.