\n\n\n\n\n\n\n
BTBazaar

आईटी शेयरों में लगातार दबाव और निफ्टी के सीमित दायरे में कारोबार के बीच अब FMCG सेक्टर बाजार में नई मजबूती दिखा रहा है। प्रभुदास लिल्लाधर (Prabhudas Lilladher) की टेक्निकल एनालिस्ट वैशाली पारेख ने बिजनेस टुडे के शो BTTV Pre Opening में सीनियर एंकर शैलेंद्र भटनागर के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि उनके रडार पर Marico, Dabur, Hindustan Unilever (HUL) और Britannia जैसे FMCG शेयर हैं। 

Marico का सबसे ज्यादा भरोसा

वैशाली पारेख के अनुसार, FMCG सेक्टर में Marico सबसे मजबूत शेयर बना हुआ है। उन्होंने कहा कि यह स्टॉक पहले से ही बाकी कंपनियों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन कर रहा था और अब इसमें बनी तेजी आगे भी जारी रह सकती है।

उनके मुताबिक, स्टॉक में बना ताजा बुलिश कैंडल पैटर्न शॉर्ट टर्म में 880 रुपये तक की संभावित चाल का संकेत देता है। उनका कहना है कि Marico फिलहाल मजबूत अपट्रेंड में कारोबार कर रहा है।

Dabur, HUL और Britannia Share Price Target

वैशाली पारेख का कहना है कि अब केवल मारिको ही नहीं, बल्कि पूरा FMCG सेक्टर आकर्षक नजर आ रहा है। उन्होंने डाबर, ब्रिटानिया और HUL में भी नई तेजी के संकेत बताए।

डाबर पर उन्होंने कहा कि पिछले कारोबारी सत्र में करीब 5% की तेजी के बाद भी इसमें अवसर बने हुए हैं। उनके अनुसार, यदि शेयर 430 रुपये के आसपास आता है तो यह खरीदारी का मौका हो सकता है, जबकि ऊपर की ओर 460 से 470 रुपये तक का टारगेट देखा जा सकता है।

ब्रिटानिया को लेकर उनका मानना है कि स्टॉक का करेक्शन काफी हद तक पूरा हो चुका है और अब यह दोबारा मोमेंटम हासिल करने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने 5,000 रुपये को पोजिशनल सपोर्ट बताया और 5,500, 5,650 और 5,800 रुपये तक की संभावित तेजी की बात कही।

HUL पर पारेख ने कहा कि स्टॉक में “हायर बॉटम फॉर्मेशन” बन रहा है, जो तकनीकी रूप से सकारात्मक संकेत है। उनके मुताबिक, 2,100 रुपये सपोर्ट का स्तर रहेगा, जबकि शुरुआती पोजिशनल टारगेट 2,350 रुपये है।

Marico share price, Marico stock target, Dabur share price, Dabur stock target, HUL share price, Hindustan Unilever share, Britannia share price, Britannia stock target, FMCG stocks India, Best FMCG stocks, FMCG sector outlook, FMCG stocks to buy, Stock market today, Indian stock market news, Nifty today, Technical analysis stocks, Vaishali Parekh stock picks, Prabhudas Lilladher, Marico technical analysis, Dabur technical analysis, HUL technical analysis, Britannia technical analysis, Share market news, Indian equity market, Stocks to watch India#शयर #स #हटकर #अब #FMCG #म #कमई #क #मक #एकसपरट #न #Marico #Dabur #सहत #इन #शयर #पर #जतय #भरस1783015889

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Instagram

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found.

Please go to the Instagram Feed settings page to create a feed.