\n\n\n\n\n\n\n
BTBazaar

Air India News: टाटा ग्रुप की एयरलाइन कंपनी Air India Express ने अपने सबसे बड़े और व्यस्त अंतरराष्ट्रीय मार्केट पश्चिम एशिया में उड़ानों का संचालन पूरी तरह बहाल कर दिया है। कंपनी ने ओमान के सलालाह और कुवैत के लिए सेवाएं दोबारा शुरू करने का ऐलान किया है। इसके साथ ही पश्चिम एशिया नेटवर्क के सभी गंतव्यों के लिए कनेक्टिविटी सामान्य हो गई है।

एयरलाइन ने बीते गुरुवार को जारी बयान में कहा कि वह भारत और पश्चिम एशिया के बीच हर हफ्ते करीब 780 उड़ानों का संचालन करती है। इन उड़ानों के जरिए भारत के 18 शहर सीधे इस क्षेत्र से जुड़े हैं। कंपनी ने बताया कि सलालाह और कुवैत के लिए सेवाएं फिर शुरू होने के बाद पूरे पश्चिम एशिया नेटवर्क में परिचालन बहाल हो गया है।

फेज दर फेज से बढ़ेंगी उड़ानों की संख्या

कंपनी के मुताबिक, कोझिकोड-सलालाह रूट पर उड़ानें 2 जुलाई से फिर शुरू हो गई हैं। वहीं, कोझिकोड-कुवैत सेवा 3 जुलाई से बहाल होगी, जबकि बेंगलुरु-कुवैत रूट पर उड़ानें 4 जुलाई से शुरू होंगी। एयरलाइन ने कहा कि आने वाले दिनों में इन मार्गों पर उड़ानों की संख्या चरणबद्ध तरीके से बढ़ाई जाएगी।

ईरान युद्ध के कारण बंद हुई थी सर्विस

ईरान युद्ध शुरू होने के बाद एयर इंडिया एक्सप्रेस ने पश्चिम एशिया के कुछ गंतव्यों के लिए अपनी उड़ानें अस्थायी रूप से रोक दी थीं। अब हालात सामान्य होने के साथ कंपनी ने सभी प्रभावित सेवाओं को फिर से शुरू कर दिया है।

फिलहाल एयर इंडिया एक्सप्रेस के बेड़े में 100 से अधिक विमान हैं। एयरलाइन रोजाना 500 से ज्यादा उड़ानों का संचालन करती है और 43 घरेलू तथा 16 अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों को जोड़ती है।

इस बीच, सूत्रों के मुताबिक कच्चे तेल की कीमतों में नरमी आने के बाद एयरलाइन ने उत्तर अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, यूरोप और ब्रिटेन के लिए उड़ानों पर फ्यूल सरचार्ज भी घटा दिया है।

Air India News, Air India Express, Air India Express West Asia Flights, Air India Express Oman Flights, Air India Express Kuwait Flights, Air India Express Salalah, West Asia Flights, India to Oman Flights, India to Kuwait Flights, Air India Express International Flights, Air India Express News, Oman Flight Resume, Kuwait Flight Resume, Tata Group Airline, Air India Express Flight Update, Middle East Flights, International Flight News, Fuel Surcharge Cut, Air India Express Latest News, Aviation News India, Airline News Hindi#Air #India #Express #न #पशचम #एशय #क #लए #सभ #उडन #क #बहल #ओमन #और #कवत #क #लए #फलइट #फर #शर1783052447

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Instagram

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found.

Please go to the Instagram Feed settings page to create a feed.