\n\n\n\n\n\n\n
BTBazaar

Flight Ticket Booking Tips: हवाई सफर करना बहुत लोगों का सपना होता है, लेकिन जब फ्लाइट टिकट बुक करने की बारी आती है, तो कई बार कीमतें देखकर बजट बिगड़ जाता है। कई लोगों को ऐसा भी लगता है कि जैसे ही वे टिकट सर्च करते हैं, कुछ देर बाद उसी फ्लाइट का किराया और बढ़ जाता है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या यह सिर्फ इत्तेफाक है या टिकट बुकिंग में कुछ स्मार्ट तरीके अपनाने की जरूरत है?

अगर आप भी महंगी फ्लाइट टिकट से परेशान हैं, तो कुछ आसान बातों का ध्यान रखकर अपनी अगली यात्रा को बजट में रख सकते हैं। छोटे-छोटे बदलाव आपकी जेब पर बड़ा असर डाल सकते हैं।

जल्दी टिकट बुक करना फायदेमंद

फ्लाइट टिकट बुक करने का सबसे पहला नियम है कि जितना जल्दी प्लान करेंगे, उतना फायदा मिल सकता है। अगर आप यात्रा से करीब 30 से 45 दिन पहले टिकट बुक कर लेते हैं, तो आपको बेहतर दाम मिलने की संभावना रहती है।

ये खबर पढ़ना ना भूलें: Sukanya Samriddhi Yojana या Child FD? बच्चे के लिए कौन सी स्कीम ज्यादा फायदेमंद

एयरलाइंस शुरुआती बुकिंग पर कई बार अच्छे डिस्काउंट देती हैं। जैसे-जैसे फ्लाइट की सीटें भरने लगती हैं, टिकट की कीमतें भी बढ़ने लगती हैं। इसलिए आखिरी समय पर टिकट बुक करने से बचना बेहतर माना जाता है।

सफर के दिन का भी असर

फ्लाइट टिकट की कीमत इस बात पर भी निर्भर करती है कि आप किस दिन यात्रा कर रहे हैं। शुक्रवार और रविवार जैसे दिनों में ज्यादा लोग सफर करते हैं, इसलिए इन दिनों किराया महंगा हो सकता है।

अगर आप मंगलवार या बुधवार जैसे वर्किंग डेज में फ्लाइट लेते हैं, तो किराया 10 से 15 प्रतिशत तक कम हो सकता है। इसके अलावा देर रात या तड़के सुबह वाली रेड-आई फ्लाइट्स भी कई बार सस्ती मिल जाती हैं, क्योंकि इन फ्लाइट्स में भीड़ कम होती है।

पेमेंट ऑफर और कूपन जरूर देखें

आज के समय में सिर्फ टिकट सर्च करना काफी नहीं है, सही पेमेंट ऑप्शन चुनना भी जरूरी है। कई वेबसाइट्स फ्लाइट टिकट पर कूपन कोड या बैंक डिस्काउंट देती रहती हैं। टिकट बुक करने से पहले ऐसे ऑफर जरूर चेक करें।

ये खबर पढ़ना ना भूलें: क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करने वाले 92% लोग कर रहे हैं यह बड़ी गलती! हर साल गंवा रहे हैं हजारों रुपये

इन कूपन कोड्स और बैंक ऑफर्स की मदद से टिकट की कीमत और कम हो सकती है।

एक ही वेबसाइट पर भरोसा न करें

फ्लाइट टिकट सर्च करते समय अपनी खोज को सिर्फ एक वेबसाइट तक सीमित न रखें। कई बार किसी एक वेबसाइट पर टिकट महंगा दिखता है, जबकि दूसरी वेबसाइट पर वही टिकट कम कीमत में मिल सकता है। इसलिए टिकट बुक करने से पहले अलग-अलग वेबसाइट पर दाम जरूर मिलाएं।

इनकॉग्निटो मोड का इस्तेमाल करें

टिकट सर्च करते समय ब्राउजर का इनकॉग्निटो या प्राइवेट मोड इस्तेमाल करना भी एक तरीका हो सकता है। इससे आपकी सर्च हिस्ट्री सेव नहीं होती। माना जाता है कि बार-बार सर्च करने पर टिकट के दाम बढ़े हुए दिख सकते हैं। ऐसे में इन छोटे-छोटे हैक्स से आप फ्लाइट टिकट पर अच्छी बचत कर सकते हैं।

flight ticket booking tips, cheap flight tickets India, how to save money on flights, flight ticket price hacks, best time to book flights, incognito mode flight booking, red eye flight savings, flight coupon codes, bank offers on flight tickets, budget air travel tips#महग #Flight #Ticket #स #ह #परशन #य #आसन #टरकस #अपनकर #हजर #रपय #तक #क #कर #सकत #ह #बचत1783173391

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Instagram

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found.

Please go to the Instagram Feed settings page to create a feed.