Best Places to Visit In July: मई-जून की तेज गर्मी के बाद जुलाई का महीना अपने साथ बारिश की ठंडी फुहारें लेकर आता है। इस मौसम में पहाड़ों पर हरियाली फैल जाती है, वादियां बादलों से ढक जाती हैं और कई जगहों की खूबसूरती पहले से कई गुना बढ़ जाती है। यही वजह है कि जुलाई को घूमने के लिए बेहद खास महीना माना जाता है।
अगर आप भी शहर की गर्मी और रोजमर्रा की भागदौड़ से थोड़ा ब्रेक लेना चाहते हैं, तो इस महीने भारत की कुछ खूबसूरत जगहों की ट्रिप प्लान कर सकते हैं। मानसून में कहीं झरने पूरे जोश में दिखते हैं, तो कहीं पहाड़ बादलों के बीच किसी सपनों की दुनिया जैसे लगते हैं।
वैली ऑफ फ्लावर्स, उत्तराखंड
जुलाई से सितंबर के बीच उत्तराखंड की वैली ऑफ फ्लावर्स घूमने का अच्छा समय माना जाता है। इस दौरान यह घाटी रंग-बिरंगे फूलों से भर जाती है। यूनेस्को विश्व धरोहर में शामिल यह जगह ट्रेकिंग और नेचर लवर्स के लिए बेहद खास है।
ये खबर पढ़ना ना भूलें: जुलाई में बॉक्स ऑफिस पर मचेगी हलचल, Dhamaal 4 समेत ये फिल्में दिखाएंगी अपना दम
यहां की खूबसूरती ऐसी है कि बार-बार कैमरे में कैद करने का मन करेगा।
लद्दाख
एडवेंचर पसंद करने वालों के लिए जुलाई में लद्दाख एक शानदार डेस्टिनेशन हो सकता है। इस समय यहां मौसम साफ रहता है। नीला आसमान, बर्फ से ढके पहाड़ और पैंगोंग झील का खूबसूरत नजारा सफर को यादगार बना देता है।
बाइक ट्रिप के शौकीनों के लिए लद्दाख किसी ड्रीम डेस्टिनेशन से कम नहीं है।
कूर्ग, कर्नाटक
कूर्ग को भारत का स्कॉटलैंड भी कहा जाता है। जुलाई में यहां हरियाली और भी ज्यादा खूबसूरत दिखती है। यह जगह अपने कॉफी के बागानों के लिए मशहूर है। बारिश के मौसम में झरने, ठंडी हवाएं और शांत माहौल यहां की खूबसूरती को बढ़ा देते हैं।
ये खबर पढ़ना ना भूलें: भारत में पर्यटन को बढ़ावा देने की तैयारी, Visa-on-Arrival और होटल नियमों में राहत का प्रस्ताव – जानिए पूरी खबर
सुकून भरी छुट्टियां बिताने के लिए कूर्ग अच्छा ऑप्शन है।
माउंट आबू, राजस्थान
राजस्थान की गर्मी से राहत पाने के लिए माउंट आबू एक शानदार जगह है। जुलाई में यहां का मौसम सुहावना हो जाता है। नक्की झील में बोटिंग, दिलवाड़ा मंदिर और सनसेट पॉइंट जैसे नजारे ट्रिप को खास बना सकते हैं।
मेघालय
मेघालय को बादलों का घर कहा जाता है और मानसून में इसकी खूबसूरती और बढ़ जाती है।
चेरापूंजी, शिलॉन्ग और उमंगोट नदी का पारदर्शी पानी लोगों को आकर्षित करता है। बारिश पसंद करने वालों के लिए मेघालय किसी जन्नत जैसा अनुभव दे सकता है।
July travel destinations, monsoon destinations in India, best places to visit in July, Valley of Flowers, Ladakh travel, Coorg tourism, Mount Abu trip, Meghalaya travel, July holiday destinations, monsoon travel guide, dreamy monsoon destinations, places to visit in monsoon, India travel in July,#हर #नजर #जत #लग #दल #मनसन #म #जननत #जस #दखत #ह #भरत #क #य #खबसरत #जगह1783261463












