Heavy Rainfall India: देश के कई हिस्सों में मॉनसून की तेज बारिश अब लोगों के लिए परेशानी बन गई है। मुंबई, गुजरात, ओडिशा और मध्य प्रदेश में लगातार भारी बारिश से हालात बिगड़ रहे हैं। कई जगहों पर नदियां उफान पर हैं, सड़कें पानी में डूब गई हैं और घरों-दुकानों में बारिश का पानी भर गया है। मुंबई में कई जगह रेलवे ट्रैक तक पानी में डूब गए हैं।
जम्मू-कश्मीर में हाईवे बंद
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में भारी बारिश से अचानक बाढ़ जैसे हालात बन गए। तेज बारिश के बाद जम्मू-किश्तवाड़ नेशनल हाईवे 244 को बंद कर दिया गया है। प्रेम नगर डोडा के पास सड़क पर मलबा, कीचड़ और पत्थर गिर गए हैं।
किश्तवाड़ में क्वार पावर प्रोजेक्ट के पास कई गाड़ियां मलबे में दब गईं। पावर प्रोजेक्ट को भी कुछ नुकसान पहुंचा है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।
मुंबई में बारिश से शहर की रफ्तार थमी
मुंबई में पिछले कुछ दिनों से लगातार भारी बारिश हो रही है। वसई-विरार, मालाड, अंधेरी, भांडुप, दादर, माटुंगा और नवी मुंबई जैसे इलाकों में कई सड़कों पर घुटनों तक पानी भर गया है। कई जगह गाड़ियां पानी में फंस गई हैं।
मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर लैंडस्लाइड हुआ है। खंडाला एग्जिट के पास मलबा गिरने से पुणे-मुंबई एक्सप्रेसवे और मुंबई-पुणे नेशनल हाईवे बंद कर दिए गए हैं। मुंबई-पुणे के बीच रेलवे ट्रैक पर भी लैंडस्लाइड हुआ, जिसके चलते ट्रेन सेवाएं रोकनी पड़ीं।
मुंबई में बारिश के बीच एक 3 मंजिला इमारत गिर गई, जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई।
गुजरात में बाढ़ जैसे हालात
गुजरात में भी भारी बारिश से हालात बिगड़ गए हैं। जूनागढ़, राजकोट, मेंडरडा और सौराष्ट्र के कई इलाकों में तेज बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। समधियाला गांव के पास बाढ़ के पानी में चार गाड़ियां फंस गईं, जहां प्रशासन ने 19 लोगों को सुरक्षित बचाया।
गुजरात में बीते 24 घंटे में 32 जिलों के 164 तालुका में बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक सौराष्ट्र और दक्षिण गुजरात के कई हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश का अनुमान जताया है।
ओडिशा और मध्य प्रदेश में भी परेशानी
ओडिशा के बौध जिले में सलुंकी नदी के बीच दो महिलाएं फंस गईं, जिन्हें 4 घंटे की मशक्कत के बाद बचाया गया। IMD ने कंधमाल, बौध, अंगुल, संबलपुर और सोनपुर समेत कई जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है।
मध्य प्रदेश में भी कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं। कई गांवों में पानी घरों और स्कूलों में घुस गया है। भोपाल के बैरसिया में पुल पार करते समय ट्रैक्टर नदी में पलट गया, हालांकि ड्राइवर की जान बच गई।
अलकनंदा नदी भी उफान पर
रुद्रप्रयाग और चमोली में अलकनंदा नदी उफान पर है। नदी किनारे बने घाट डूब गए हैं।
प्रशासन ने एडवाइजरी जारी कर लोगों को नदी किनारे जाने से मना किया है।
Monsoon rain India, heavy rainfall India, Mumbai rain update, Mumbai waterlogging, Mumbai Pune Expressway landslide, Gujarat flood situation, Odisha flood rescue, Madhya Pradesh heavy rain, Jammu Kashmir rainfall, Kishtwar highway closed, Alaknanda river in spate, IMD rain alert, Maharashtra rain update, Saurashtra heavy rain, South Gujarat rainfall, Mumbai train services affected, traffic jam due to rain, flood rescue operation, monsoon update, India weather update#मबई #स #गजरत #तक #बरश #क #कहर #बढलडसलइड #न #बढई #मशकल #दख #फट1783349821












