Stock to BUY: इंटीग्रेटेड केबल और कंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग कंपनी, डायमंड पावर इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (Diamond Power Infrastructure Ltd) शेयर में आज 5 प्रतिशत की तेजी देखने को मिल रही है। इस शेयर पर आज ब्रोकरेज InCred Equities ने अपनी कवरेज शुरू करते हुए Add रेटिंग दी है।
Diamond Power Infrastructure Share Price
कंपनी का शेयर आज दोपहर 2:05 बजे तक 3.24% या 7.30 रुपये चढ़कर 232.60 रुपये पर कारोबार कर रहा था और एनएसई पर स्टॉक 3.06% या 6.88 रुपये की तेजी के साथ 231.83 रुपये पर कारोबार कर रहा था।
Add रेटिंग के साथ ब्रोकरेज ने इतना दिया टारगेट
ब्रोकरेज InCred Equities के मुताबिक कंपनी के पास पूरी तरह बैकवर्ड इंटीग्रेटेड केबल और कंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग सुविधा है। फिलहाल कंपनी अपनी उत्पादन क्षमता का करीब 25% ही इस्तेमाल कर रही है, लेकिन अनुमान है कि वित्त वर्ष 2028 तक यह बढ़कर 60% से ज्यादा हो सकता है।
ब्रोकरेज का मानना है कि मीडियम वोल्टेज (MV) और एक्स्ट्रा हाई वोल्टेज (EHV) केबल सेगमेंट में सप्लाई सीमित है, जिससे DIACABS के लिए तेज ग्रोथ की अच्छी संभावनाएं हैं। ब्रोकरेज को बढ़ते उत्पादन के साथ कंपनी के मार्जिन में भी सुधार आने की उम्मीद है।
ब्रोकरेज ने शेयर पर कवरेज की शुरुआत ‘ADD’ रेटिंग के साथ की है और ₹300 का टारगेट प्राइस दिया है।
ब्रोकरेज ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि कंपनी के पास वडोदरा में 110 एकड़ में फैला भारत का सबसे बड़ा सिंगल-लोकेशन, पूरी तरह बैकवर्ड इंटीग्रेटेड केबल और कंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग कैंपस है, जिसमें फिलहाल 65 एकड़ में उत्पादन हो रहा है। वित्त वर्ष 2026 में कंपनी अपनी कुल उत्पादन क्षमता का सिर्फ 25-30% ही इस्तेमाल कर रही है।
कंपनी के मैनेजमेंट का कहना है कि अगर मौजूदा क्षमता का पूरी तरह उपयोग किया जाए तो कंपनी करीब 14,100 करोड़ रुपये तक का राजस्व हासिल कर सकती है (LME एल्यूमिनियम कीमत 3,600 अमेरिकी डॉलर प्रति टन के आधार पर)। यानी कंपनी के पास बिना बड़े नए निवेश के मौजूदा प्लांट से ही कारोबार बढ़ाने की बड़ी गुंजाइश है।
कितना है कंपनी का ऑर्डर बुक?
ब्रोकरेज ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि मार्च 2026 के अंत तक कंपनी की ऑर्डर बुक करीब 3,500 करोड़ रुपये की थी और उसे हर महीने लगभग 250-275 करोड़ रुपये के नए ऑर्डर मिलने की उम्मीद है। हाल ही में कंपनी को डेटा सेंटर के लिए पावर केबल सप्लाई का 436 करोड़ रुपये का बड़ा ऑर्डर भी मिला है।
ब्रोकरेज का अनुमान है कि कंपनी का राजस्व वित्त वर्ष 2026 के 1,910 करोड़ रुपये से बढ़कर वित्त वर्ष 2029 तक 9,240 करोड़ रुपये पहुंच सकता है, जो करीब 70% की CAGR ग्रोथ होगी।
इसी अवधि में EBITDA में भी करीब 73% CAGR की बढ़ोतरी का अनुमान है, जबकि बेहतर उत्पादन क्षमता के इस्तेमाल और उत्पादों के बेहतर मिश्रण की वजह से EBITDA मार्जिन 11.7% से बढ़कर करीब 12.5% तक पहुंच सकता है।
Diamond Power Infrastructure, Diamond Power Infrastructure share price, Diamond Power Infrastructure stock, DIACABS, DIACABS share price, InCred Equities, InCred Add rating, Diamond Power target price, ₹300 target price, cable stocks India, conductor manufacturing company, power cable company, infrastructure stocks, stock market news, Indian stock market, multibagger stocks, power sector stocks, data centre cable order, order book, capacity expansion, brokerage recommendation, stock to buy, NSE stocks, BSE stocks, share market today, investment news, cable and conductor industry, Indian equity market, business news, stocks in news#इस #कबल #कपन #पर #बरकरज #क #बड #भरस #कवरज #शर #करत #हए #दय #Add #रटग #चक #कर #टरगट #परइस1783519063












