Multibagger Stock: रियल एस्टेट डेवलपमेंट और फाइनेंशियल सर्विस कंपनी, इंडियाबुल्स लिमिटेड (Indiabulls Ltd) में बुल रन जारी है। यह शेयर आज भी पांच प्रतिशत चढ़ा है। मात्र 3 महीने में इस शेयर ने 171 प्रतिशत का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है।
खबर लिखे जानें तक यह शेयर दोपहर 3:20 तक एनएसई पर 4.97% या 1.40 रुपये चढ़कर 29.59 रुपये पर कारोबार कर रहा था और बीएसई पर शेयर 4.93% या 1.39 रुपये चढ़कर 29.60 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। बीएसई पर आज ट्रेडिंग के लिए यह शेयर 28.12 रुपये पर खुला था और अभी तक इसने अपना इंट्राडे हाई 29.62 रुपये को टच कर लिया है। खबर लिखे जानें तक इस कंपनी का मार्केट कैप 6,895.45 करोड़ है।
हाल ही में कंपनी ने दी थी ये जानकारी
कंपनी ने हाल ही में बताया था कि उसने बड़े कॉरपोरेट पुनर्गठन किया है। कंपनी अब अपने कारोबार का फोकस रियल एस्टेट सेक्टर पर बढ़ा दिया है, जबकि वित्तीय सेवाओं में भी उसकी मौजूदगी बनी हुई है। इस बदलाव और वापसी की कहानी में कंपनी के संस्थापक समीर गहलोत की भूमिका भी अहम मानी जा रही है, जो एक बार फिर ग्रुप के प्रमुख प्रमोटर के रूप में केंद्र में हैं।
कंपनी के बारे में
Indiabulls Limited एक भारतीय लिस्टेड समूह (कॉनग्लोमरेट) कंपनी है, जो रियल एस्टेट डेवलपमेंट, कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट लीजिंग और डिजिटल फाइनेंशियल सर्विसेज जैसे कारोबार में सक्रिय है। साल 2025 के आखिर में कंपनी का रिस्ट्रक्चर किया गया था, जिसके तहत Dhani Services और Indiabulls Enterprises समेत कई इकाइयों को मिलाकर एक एकीकृत प्लेटफॉर्म बनाया गया।
Indiabulls share price, Indiabulls stock, Indiabulls Ltd, Indiabulls news, multibagger stock, multibagger shares, real estate stocks, financial services company, penny stock, small cap stock, stock market today, share market news, top gainers, NSE, BSE, Indian stock market, stock in focus, share price today, investing news, market updates, business news Hindi, multibagger return, real estate sector, finance stocks, Business Today Hindi#रटरन #क #बरश #महन #म #उछल #सटक #आज #भ #परतशत #चढ #भव #आपक #परटफलय #म #ह1783606986












