\n\n\n\n\n\n\n
BTBazaar

US Iran war impact on India: अमेरिका और ईरान के बीच लड़ाई दोबारा शुरू होने से मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ गया है। अमेरिका ने बुधवार को ईरान के 90 ठिकानों को निशाना बनाया। इसके बाद होर्मुज स्ट्रेट में रुकावट का खतरा फिर बढ़ गया है।

दुनिया की करीब 20% तेल सप्लाई इसी समुद्री रास्ते से गुजरती है। ऐसे में इस जंग का असर भारत की तेल सप्लाई पर दिखाई दे सकता है।जानिए भारत के लिए पांच बड़े नुकसान क्या हो सकते है। 

1) तेल और गैस की सप्लाई पर खतरा

भारत के लिए होर्मुज स्ट्रेट तेल और गैस की सप्लाई का अहम रास्ता है। युद्ध से पहले भारत के कुल कच्चे तेल आयात का करीब 40% और LNG का लगभग 60% इसी रास्ते से आता था।

पिछले संघर्ष के दौरान इस रास्ते में रुकावट आने से भारत में तेल और गैस की सप्लाई पर दबाव बढ़ा था। इसके बाद पेट्रोल-डीजल और LPG की कीमतों में भी बढ़ोतरी हुई थी। अगर दोबारा होर्मुज में आवाजाही प्रभावित होती है तो देश को फिर ऐसी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

2) भारत का आयात बिल बढ़ सकता है

भारत अपनी जरूरत का करीब 85% कच्चा तेल दूसरे देशों से खरीदता है। इसलिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल महंगा होने का सीधा असर देश के खर्च पर पड़ता है।

होर्मुज स्ट्रेट बंद होने या सप्लाई रुकने से कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आ सकती है। इससे भारत का आयात बिल बढ़ेगा। ज्यादा डॉलर खर्च होने से रुपये पर दबाव पड़ सकता है और देश का चालू खाते का घाटा भी बढ़ सकता है।

3) पेट्रोल-डीजल सस्ता होने की उम्मीद कम

पिछले अमेरिका-ईरान संघर्ष के दौरान पेट्रोल और डीजल की कीमतों में चार बार बढ़ोतरी की गई थी। कुल मिलाकर ईंधन के दाम करीब 7 रुपये प्रति लीटर बढ़े थे। LPG की कीमतों में भी इजाफा हुआ था।

ये खबर पढ़ना ना भूलें: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में हालात बिगड़े, ईरान ने भारतीय टैंकर रोका, ड्रोन हमले से बढ़ी चिंता

सीजफायर के बाद कच्चे तेल की कीमतें नीचे आने से लोगों को पेट्रोल-डीजल सस्ता होने की उम्मीद थी। लेकिन जंग दोबारा शुरू होने और तेल महंगा होने से अब यह उम्मीद कमजोर पड़ सकती है।

4) महंगाई बढ़ने का डर

तेल महंगा होने पर ट्रांसपोर्ट और सामान पहुंचाने का खर्च बढ़ सकता है। ज्यादा आयात बिल से रुपये पर दबाव बढ़ेगा और विदेशों से आने वाला सामान महंगा हो सकता है। इसका असर रोजमर्रा की चीजों की कीमतों पर पड़ने का खतरा है।

5) शेयर बाजार पर भी दबाव

जंग या किसी बड़े ग्लोबल संकट के समय निवेशक अक्सर सुरक्षित जगहों पर पैसा लगाते हैं। इससे शेयर बाजार में बिकवाली बढ़ सकती है।

डोनाल्ड ट्रंप के ईरान को लेकर सख्त बयान के बाद बुधवार को भारतीय शेयर बाजार में तेज गिरावट देखने को मिली थी। ऐसे में अमेरिका-ईरान युद्ध शेयर बाजार और विदेशी पोर्टफोलियो निवेश पर भी दबाव बढ़ा सकता है।

US Iran war impact on India, US Iran conflict, Middle East tensions, Hormuz Strait crisis, India oil supply, India crude oil imports, crude oil price rise, petrol diesel prices India, LPG price hike, India import bill, Indian rupee pressure, inflation in India, India stock market crash, FPI outflow India, global oil supply disruption, energy crisis India, Donald Trump Iran war, India economy impact, geopolitical tensions, Strait of Hormuz oil supply#मडल #ईसट #म #फर #जग #भरत #क #लए #बढ #मशकल #जन #कय #बड #ह #सकत #ह #नकसन1783706178

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Instagram

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found.

Please go to the Instagram Feed settings page to create a feed.