Samsung Galaxy Z Fold 8: Samsung 22 जुलाई को Galaxy Unpacked इवेंट करने जा रही है। इस इवेंट के दौरान कंपनी अपनी नई Galaxy Z Fold सीरीज को लॉन्च कर सकती है। इसके तहत Samsung Galaxy Z Fold 8 पेश किए जाने की उम्मीद है। लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फोन का मुकाबला Apple के आने वाले iPhone Ultra से हो सकता है, जिसे कंपनी का पहला मुड़ने वाली स्क्रीन वाला फोन बताया जा रहा है।
लॉन्च से पहले स्टोर में दिखा फोन
ऑफिशियल लॉन्च से पहले ही Samsung Galaxy Z Fold 8 सार्वजनिक रूप से दिखाई देने का दावा किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोरिया के एक एक्सपीरियंस स्टोर में नए फोन की डमी यूनिट रखी हुई देखी गई है।
दावा किया जा रहा है कि यह फोन Samsung Galaxy Z Fold 8 है। स्टोर में रखे दूसरे स्मार्टफोन के मुकाबले यह फोन अलग नजर आ रहा था।
टिप्स्टर आइस यूनिवर्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसकी तस्वीरें शेयर की हैं। पोस्ट में कहा गया है कि Galaxy Z Fold 8 की डमी यूनिट को कोरिया के एक्सपीरियंस स्टोर में रखा गया है।
तस्वीरों में फोन सफेद रंग में दिखाई दे रहा है। इसके बैक पैनल पर दो रियर कैमरे नजर आ रहे हैं। नई Galaxy Z Fold सीरीज को लेकर इससे पहले भी कई जानकारियां सामने आ चुकी हैं।
तीन फोल्ड फोन लॉन्च कर सकती है Samsung
लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक, Samsung इस साल दो की जगह तीन फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है। इनमें Samsung Galaxy Z Fold 8, Galaxy Z Flip 8 और Galaxy Z Fold 8 Wide शामिल हो सकते हैं।
ये खबर पढ़ना न भूलें: Samsung Galaxy M47 खरीदने का प्लान है तो रुकिए, फोन हुआ महंगा, जानें किस वेरिएंट की कितनी है कीमत
लीक रिपोर्ट्स में कहा गया है कि कंपनी इस साल Galaxy Z Flip फोन को पतले बेजेल के साथ लॉन्च कर सकती है। इससे फोन पहले के मुकाबले बेहतर दिखाई दे सकता है। हालांकि, Samsung ने अभी तक इन जानकारियों की पुष्टि नहीं की है।
iPhone Ultra से हो सकती है टक्कर
Samsung के आने वाले फोल्डेबल फोन का मुकाबला Apple के iPhone Ultra से होने की बात कही जा रही है। इसे Apple का पहला मुड़ने वाली स्क्रीन वाला फोन बताया जा रहा है।
iPhone Ultra को लेकर भी कई लीक सामने आ चुके हैं। हाल ही में Apple Hub नाम के सोशल मीडिया अकाउंट ने एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें एक फोल्डेबल स्मार्टफोन दिखाई दिया था।
पोस्ट में दावा किया गया था कि यह Apple का आने वाला फोल्डेबल फोन है। हालांकि, Apple ने अभी तक इस फोन को लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है।
Samsung Galaxy Z Fold 8, Galaxy Unpacked Event, Samsung Foldable Phone, Galaxy Z Flip 8, Galaxy Z Fold 8 Wide, Samsung New Phone, iPhone Ultra, Samsung Fold Phone Launch#Samsung #Galaxy #Fold #लनच #स #पहल #हआ #लक #पहल #झलक #आई #समन1783944584












