\n\n\n\n\n\n\n
BTBazaar

OnePlus Pad Go 2 Price Hike: AI और RAM स्टोरेज की बढ़ती मांग का असर अब कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स मार्केट पर भी दिखाई दे रहा है। इसका सीधा असर ग्राहकों की जेब पर पड़ रहा है। Apple, OnePlus, Nothing और दूसरे ब्रांड्स ने अलग-अलग कैटेगरी और कीमत वाले प्रोडक्ट्स के दाम बढ़ाने शुरू कर दिए हैं।

इसी बीच OnePlus ने भारत में अपने मिड-रेंज टैबलेट्स OnePlus Pad Go 2 और OnePlus Pad Go Lite की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। दोनों टैबलेट अब पहले के मुकाबले महंगे हो गए हैं।

OnePlus Pad Go 2 की कीमत में हुआ बदलाव

Moneycontrol के दानिश खान की X पोस्ट के मुताबिक, OnePlus Pad Go 2 के WiFi मॉडल की कीमत बढ़ाई गई है। इसके 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले बेस मॉडल की कीमत अब 28,999 रुपये से बढ़कर 29,999 रुपये हो गई है।

वहीं, 256GB स्टोरेज वाला मॉडल अब 32,999 रुपये में मिलेगा। इसके अलावा 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले 5G मॉडल की कीमत 35,999 रुपये हो गई है।

OnePlus Pad Go Lite भी हुआ महंगा

OnePlus Pad Go Lite की कीमतों में भी बढ़ोतरी की गई है। इसके WiFi मॉडल में 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 18,999 रुपये से बढ़ाकर 19,999 रुपये कर दी गई है।

ये खबर पढ़ना न भूलें: Samsung Galaxy Z Fold 8 लॉन्च से पहले हुआ लीक, पहली झलक आई सामने

वहीं, 8GB RAM वाले सेल्युलर मॉडल की कीमत 20,999 रुपये से बढ़कर 22,999 रुपये हो गई है। यानी इस मॉडल की कीमत में 2,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।

लॉन्च कीमत से 3,000 रुपये तक बढ़े दाम

अगर इन दोनों टैबलेट की लॉन्च कीमतों को देखें तो OnePlus ने अब तक इनकी कीमतों में 3,000 रुपये तक की बढ़ोतरी कर दी है।

OnePlus Pad Go 2 को दिसंबर 2025 में 26,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। वहीं, OnePlus Pad Lite को पिछले साल जुलाई में 15,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर पेश किया गया था।

AI हार्डवेयर की बढ़ती मांग का असर

मौजूदा समय में NAND और DRAM स्टोरेज की स्थिति और AI हार्डवेयर की बढ़ती मांग के बीच इन डिवाइस की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है।

यह बढ़ोतरी पूरी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री में चल रहे ट्रेंड को दिखाती है। कई स्मार्टफोन ब्रांड अपने नए फोन ज्यादा कीमत पर लॉन्च कर रहे हैं। वहीं, Apple ने भी iPad, MacBook और दूसरे डिवाइस की कीमतें बढ़ाने की जानकारी दी है । आने वाले समय में iPhone 18 Pro Max सीरीज की कीमत को लेकर भी ज्यादा होने की उम्मीद जताई जा रही है।

OnePlus Pad Go 2 Price Hike, OnePlus Pad Go Lite Price, OnePlus Tablet Price Increase, AI Hardware Demand, RAM Storage Price Rise, NAND DRAM Storage, OnePlus Tablet India, Consumer Electronics Market, OnePlus New Price, Tech News India#भरत #म #Pad #और #Pad #Lite #क #कमत #बढ #अब #इतन #महग #हए #OnePlus #क #टबलट1783981180

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Instagram

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found.

Please go to the Instagram Feed settings page to create a feed.