\n\n\n\n\n\n\n
BTBazaar

बुधवार को शेयर बाजार में जारी तेजी के बीच, हॉस्पिटैलिटी और लाइफस्टाइल सेक्टर की कंपनी, स्पाइस लाउंज फूड वर्क्स लिमिटेड (Spice Lounge Food Works Ltd) का शेयर आज निवेशकों के रडार पर है। सुबह 9:46 बजे तक कंपनी का शेयर बीएसई पर 1.28% या 0.31 रुपये चढ़कर 24.47 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।

दरअसल कंपनी ने बीते मंंगलवार को बाजार बंद होने के बाद अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि स्पाइस लाउंज फूड वर्क्स लिमिटेड ने बेंगलुरु में अपना पहला Wing Zone आउटलेट शुरू किया है। Wing Zone एक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध अमेरिकी क्विक सर्विस रेस्टोरेंट (QSR) ब्रांड है, जो अपने दमदार चिकन फ्लेवर, खास सिग्नेचर सॉस और प्रीमियम क्वालिटी फूड के लिए जाना जाता है।

कंपनी ने Wing Zone के लिए भारत में एक्सक्लूसिव मास्टर फ्रेंचाइजी राइट्स हासिल किए हैं। इस साझेदारी के तहत स्पाइस लाउंज फूड वर्क्स भारत में Wing Zone ब्रांड को डेवलप करेगी, रेस्टोरेंट संचालन और ब्रांड मैनेजमेंट संभालेगी, साथ ही देश के कई शहरों में इसका विस्तार भी करेगी।

कंपनी का कहना है कि यह समझौता उसे भारत की प्रमुख मल्टी-ब्रांड QSR कंपनियों में शामिल होने के लक्ष्य की दिशा में आगे बढ़ाएगा और उसके पोर्टफोलियो में वैश्विक स्तर पर पहचान रखने वाले फूड ब्रांड्स की संख्या भी बढ़ाएगा।

Wing Zone के बारे में

Wing Zone एक अमेरिकी (USA) क्विक सर्विस रेस्टोरेंट (QSR) ब्रांड है, जिसकी शुरुआत 30 साल से भी पहले हुई थी। यह ब्रांड आज कई अंतरराष्ट्रीय बाजारों में अपनी मौजूदगी रखता है और अपने बेहतरीन चिकन फ्लेवर, खास सिग्नेचर सॉस और स्वाद से भरपूर मेन्यू के लिए दुनियाभर में जाना जाता है। इसी लोकप्रिय ब्रांड के भारत में विस्तार की जिम्मेदारी अब स्पाइस लाउंज फूड वर्क्स लिमिटेड के पास है, जिसने इसके एक्सक्लूसिव मास्टर फ्रेंचाइजी अधिकार हासिल किए हैं।

Wing Zone अभी भारत क्यों आया?

Wing Zone दुनिया का एक लोकप्रिय फास्ट-कैजुअल रेस्टोरेंट ब्रांड है, जो कई देशों में अपने खास फ्लेवर और प्रीमियम चिकन मेन्यू के लिए जाना जाता है। कंपनी का मानना है कि भारत का चिकन QSR (क्विक सर्विस रेस्टोरेंट) बाजार तेजी से बढ़ रहा है, इसलिए यह विस्तार का सही समय है। देश में प्रीमियम चिकन ब्रांड्स की मांग बढ़ रही है, लोग अंतरराष्ट्रीय फूड ब्रांड्स को पसंद कर रहे हैं, शहरीकरण और लोगों की आय बढ़ने से बाहर खाने का चलन तेज हुआ है। साथ ही, फूड डिलीवरी और क्लाउड किचन का कारोबार भी तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में Wing Zone के अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लोकप्रिय मेन्यू और स्पाइस लाउंज फूड वर्क्स की संचालन क्षमता का मेल कंपनी को भारत में लंबे समय तक तेजी से विस्तार करने का मजबूत मौका देगा।

स्पाइस लाउंज फूड वर्क्स का पोर्टफोलियो

स्पाइस लाउंज फूड वर्क्स का पोर्टफोलियो लगातार मजबूत हो रहा है। कंपनी के पास अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स बार और रेस्टोरेंट ब्रांड Buffalo Wild Wings, अमेरिकी चिकन QSR ब्रांड Wing Zone और Blaze Kebabs जैसे फूड ब्रांड शामिल हैं।

इसके अलावा, कंपनी के ग्रुप में TekSoft Systems Inc. भी शामिल है, जो टेक्नोलॉजी से जुड़ा कारोबार करती है। कंपनी का लक्ष्य इन ब्रांड्स के जरिए भारत में अपने मल्टी-ब्रांड फूड बिजनेस का तेजी से विस्तार करना है।

Spice Lounge Food Works, Spice Lounge Food Works share, Spice Lounge Food Works stock, Wing Zone India, Wing Zone Bengaluru, Wing Zone outlet, Wing Zone first outlet India, Bengaluru QSR, American QSR brand, Quick Service Restaurant, QSR industry India, Buffalo Wild Wings India, Blaze Kebabs, TekSoft Systems Inc, restaurant stocks, hospitality stocks, small cap stock, BSE listed company, stock market news, Indian stock market, food delivery business, cloud kitchen, premium chicken brand, Bengaluru business news, franchise business India#रडर #पर #स #कम #क #यह #हसपटलट #शयर #कपन #न #बगलर #म #खल #पहल #Wing #Zone #आउटलट #सटक #म #तज1784102839

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Instagram

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found.

Please go to the Instagram Feed settings page to create a feed.