\n\n\n\n\n\n\n
BTBazaar

Noida Airport Passenger Data: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से हवाई सफर करने वाले लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है। उड़ानें शुरू होने के करीब एक महीने के अंदर 61 हजार से ज्यादा यात्रियों ने एयरपोर्ट का इस्तेमाल किया। आंकड़ों की खास बात यह है कि इस दौरान यहां आने वाले यात्रियों के मुकाबले नोएडा एयरपोर्ट से दूसरे शहरों के लिए रवाना होने वाले यात्रियों की संख्या ज्यादा रही।

29 दिनों में 61,287 यात्रियों ने किया सफर

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ानों की शुरुआत 15 जून 2026 को हुई थी। एयरपोर्ट के आंकड़ों के मुताबिक, 15 जून से 13 जुलाई के बीच कुल 61,287 यात्रियों ने यहां से सफर किया।

ये खबर पढ़ना न भूलें: Sleeper Vande Bharat Express: पीएम मोदी दिखाएंगे नई ट्रेन को हरी झंडी, जानिए रूट और खास बातें

15 से 30 जून के बीच कुल 27,841 यात्रियों ने एयरपोर्ट का इस्तेमाल किया। वहीं, एक से 13 जुलाई के बीच यह संख्या बढ़कर 33,446 हो गई। यानी जून के आखिरी 16 दिनों के मुकाबले जुलाई के शुरुआती 13 दिनों में 5,605 ज्यादा यात्री दर्ज किए गए।

आने वालों से ज्यादा यात्री हुए रवाना

15 जून से 13 जुलाई के बीच कुल 18,424 यात्रियों ने नोएडा एयरपोर्ट से दूसरे शहरों के लिए उड़ान भरी। वहीं, इस दौरान अलग-अलग शहरों से 18,089 यात्री नोएडा एयरपोर्ट पहुंचे।

इस तरह करीब एक महीने में एयरपोर्ट से जाने वाले यात्रियों की संख्या आने वाले यात्रियों से 335 ज्यादा रही। इससे पता चलता है कि दिल्ली-एनसीआर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोग दूसरे शहरों की यात्रा के लिए इस नए एयरपोर्ट का इस्तेमाल कर रहे हैं।

जून में बाहर जाने वाले यात्री रहे आगे

15 से 30 जून के बीच 9,342 यात्रियों ने नोएडा एयरपोर्ट से उड़ान भरी, जबकि 8,757 यात्री यहां पहुंचे। यानी जून में आने वाले यात्रियों के मुकाबले जाने वाले यात्रियों की संख्या 585 ज्यादा रही।

इस दौरान 2,398 ट्रांसफर और 7,344 ट्रांजिट यात्री भी दर्ज किए गए। इन सभी यात्रियों को मिलाकर जून के आखिरी 16 दिनों में कुल संख्या 27,841 रही।

जुलाई में आने वालों की संख्या थोड़ी बढ़ी

जुलाई के पहले 13 दिनों में तस्वीर कुछ बदली हुई नजर आई। इस दौरान 9,082 यात्रियों ने नोएडा एयरपोर्ट से उड़ान भरी, जबकि 9,332 यात्री यहां पहुंचे। यानी जुलाई में आने वाले यात्रियों की संख्या जाने वालों से 250 ज्यादा रही।

इस दौरान 9,334 ट्रांसफर और 5,698 ट्रांजिट यात्री भी शामिल रहे। 10 जुलाई को सबसे ज्यादा 3,255 यात्रियों का आना-जाना दर्ज किया गया। इसके बाद 11 जुलाई को 3,000 और 13 जुलाई को 2,796 यात्रियों ने एयरपोर्ट का इस्तेमाल किया।

 

Noida International Airport, Noida Airport Passenger Data, Jewar Airport, Noida Airport Flights, Noida Airport Departure Data, Noida Airport Arrival Data, Noida Airport News, Delhi NCR Airport, Uttar Pradesh Airport, International Flights, Noida Airport Latest Update, Passenger Traffic#नएड #एयरपरट #क #ऑपरशन #क #महन #पर #जन #वल #यतरय #क #सखय #जयद #आन #वल #क #कम1784121585

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Instagram

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found.

Please go to the Instagram Feed settings page to create a feed.