\n\n\n\n\n\n\n
BTBazaar

EPFO interest credit: EPFO के करोड़ों सदस्यों के लिए अच्छी खबर है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी EPFO ने वित्त वर्ष 2025-26 का 8.25 प्रतिशत ब्याज करीब 34 करोड़ खातों में डालने का काम पूरा कर लिया है।

पहली बार ऐसा हुआ है जब EPFO ने 15 जुलाई तक लगभग सभी खातों में ब्याज जमा कर दिया। पहले यह काम सितंबर या नवंबर तक चलता था। श्रम मंत्री मनसुख मांडविया ने भी कहा था कि जुलाई के बीच तक करीब 34 करोड़ खातों में ब्याज पहुंच जाएगा।

पहली बार इतनी जल्दी मिला ब्याज

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, EPFO के इतिहास में पहली बार जुलाई के बीच तक लगभग सभी सदस्यों के खातों में ब्याज डाल दिया गया है।

EPFO के एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि नए आईटी सिस्टम की वजह से इस बार काम जल्दी पूरा हुआ। पहले EPFO के हर क्षेत्रीय कार्यालय का अलग डेटाबेस था। इस वजह से खातों की जांच और ब्याज जोड़ने में ज्यादा समय लगता था।

अब 123 क्षेत्रीय डेटाबेस को जोड़कर एक राष्ट्रीय डेटाबेस बना दिया गया है। इसे जोड़ने का काम 30 जून को पूरा हुआ। इसके बाद 1 और 2 जुलाई को ब्याज का हिसाब लगाया गया। बैलेंस की जांच करने के बाद खातों में ब्याज जमा किया गया।

नए सिस्टम से आसान हुआ काम

EPFO के नए Centralised IT Enabled Services यानी CITES प्लेटफॉर्म पर करीब 1,700 करोड़ रिकॉर्ड एक जगह जोड़े गए हैं। इनमें कंपनियों की जानकारी और करीब 1,400 करोड़ लेनदेन के रिकॉर्ड शामिल हैं।

ये खबर पढ़ना ना भूलें: EPFO Rule Change: नौकरी बदलते ही अपने आप ट्रांसफर होगा PF बैलेंस, जानें नया नियम

नए सिस्टम से ब्याज डालने, क्लेम की जांच करने और PF का पैसा निकालने जैसे कई काम अपने आप होने लगे हैं। रिपोर्ट के अनुसार, नए पोर्टल के शुरू होने के बाद करीब 3,000 करोड़ रुपये के 11 लाख रुके हुए क्लेम भी निपटाए गए हैं।

ऐसे चेक करें PF का ब्याज

आप EPFO के मेंबर पासबुक पोर्टल पर जाकर अपना बैलेंस देख सकते हैं। इसके लिए UAN, पासवर्ड और कैप्चा डालकर लॉगिन करना होगा। आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर आए OTP को डालने के बाद ‘View Passbook’ पर क्लिक करें।

UMANG ऐप के जरिए भी PF बैलेंस, जमा रकम और लेनदेन की जानकारी देखी जा सकती है। इसके अलावा एक्टिव UAN वाले सदस्य 7738299899 पर तय फॉर्मेट में SMS भेजकर भी जानकारी पा सकते हैं। रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से मिस्ड कॉल देकर भी PF बैलेंस चेक किया जा सकता है।

ब्याज नहीं दिखे तो घबराएं नहीं

अगर आपकी पासबुक में ब्याज तुरंत नहीं दिख रहा है तो घबराने की जरूरत नहीं है। EPFO के मुताबिक, ब्याज हर महीने के बैलेंस के हिसाब से जुड़ता रहता है। पासबुक में रकम देर से दिखने पर भी आपका पैसा कम नहीं होता।

सदस्यों को अपना UAN एक्टिव रखने और KYC की जानकारी अपडेट रखने की जरूरत है। आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर सही नहीं होने या KYC अधूरी होने से खाते के अपडेट और क्लेम में देरी हो सकती है।

EPFO interest credit, EPF interest 2025-26, EPFO 8.25 percent interest, PF balance check, EPFO passbook, UAN login, UMANG app PF balance, EPFO SMS service, EPFO missed call service, 34 crore EPFO accounts, EPF interest status, EPFO CITES platform, PF account interest, EPFO KYC update, PF interest check online, EPFO latest news#EPFO #न #करड #खत #म #जम #कय #बयज #ऐस #चक #कर #अपन #बलस1784264890

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Instagram

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found.

Please go to the Instagram Feed settings page to create a feed.