\n\n\n\n\n\n\n
BTBazaar

Banking Stocks in focus: बैंकिंग शेयर एक बार फिर निवेशकों के रडार पर हैं। इसी बीच जियोजित इन्वेस्टमेंट्स के गौरांग शाह ने लंबी अवधि के निवेश के लिए पब्लिक और प्राइवेट क्षेत्र के कुछ चुनिंदा बैंकों के नाम सुझाए हैं।

बिजनेस टुडे के शो में एक दर्शक के सवाल का जवाब देते हुए शाह ने PSU बैंकों में Indian Bank और State Bank of India (SBI) को अपनी पहली पसंद बताया। वहीं प्राइवेट सेक्टर में उन्होंने ICICI Bank और Federal Bank को बेहतर ऑप्शन माना।

इंडियन बैंक पर सबसे मजबूत भरोसा

गौरांग शाह ने इंडियन बैंक के हालिया प्रदर्शन की खास तौर पर तारीफ की। उन्होंने कहा कि बैंक ने “स्टेलर सेट ऑफ परफॉर्मेंस” दिया है। उनके मुताबिक, मौजूदा समय में PSU बैंकिंग स्पेस में इंडियन बैंक सबसे मजबूत विचारों में शामिल है, खासकर तब जब निवेशक बेहतर कमाई और मजबूत बैलेंस शीट वाले बैंकों को प्राथमिकता दे रहे हैं।

नतीजों से पहले बढ़ी बैंकिंग सेक्टर पर नजर

शाह की यह राय ऐसे समय आई है जब बाजार की नजर बैंकिंग सेक्टर के तिमाही नतीजों पर टिकी है। निवेशक एसेट क्वालिटी, प्रोविजनिंग, डिपॉजिट ग्रोथ, नेट इंटरेस्ट मार्जिन और मैनेजमेंट की टिप्पणी जैसे प्रमुख संकेतकों पर फोकस कर रहे हैं। उन्होंने यह भी माना कि कई बैंकों के नतीजे अभी आने बाकी हैं। 

Indian Bank Share Price

कंपनी का शेयर आज बीएसई पर 1.63% या 13.40 रुपये चढ़कर 833.60 रुपये पर बंद हुआ और एनएसई पर स्टॉक 1.35% या 11.10 रुपये की तेजी के साथ  831 रुपये पर बंद हुआ।

SBI Share Price

कंपनी का शेयर आज बीएसई पर 1.24% या 12.75 रुपये चढ़कर 1044.10 रुपये पर बंद हुआ और एनएसई पर स्टॉक 1.16% या 12 रुपये की तेजी के साथ 1,043.20 रुपये पर बंद हुआ।

ICICI Bank Share Price

कंपनी का शेयर आज एनएसई पर 2.52% या 35.80 रुपये चढ़कर 1,454 रुपये पर बंद हुआ और बीएसई पर स्टॉक 1.67% या 23.70 रुपये की तेजी के साथ 1441.90 रुपये पर बंद हुआ।

Federal Bank Share Price

कंपनी का शेयर आज बीएसई पर 6.68% या 21.85 रुपये चढ़कर 348.80 रुपये पर बंद हुआ और एनएसई पर स्टॉक 6.55% या 21.40 रुपये की तेजी के साथ 348 रुपये पर बंद हुआ।

Banking stocks, Banking stocks India, Bank stocks to buy, Best banking stocks, Long term banking stocks, Indian Bank share, SBI share, State Bank of India share, ICICI Bank share, Federal Bank share, Gaurang Shah, Geojit Investments, Banking sector stocks, PSU bank stocks, Private bank stocks, Top bank stocks, Banking stock recommendations, Indian Bank stock, SBI stock price, ICICI Bank stock price, Federal Bank stock price, Banking sector outlook, Stock market India, Share market news, Banking sector news, Long term investment, Best stocks to buy, Indian stock market, Quarterly results, Bank earnings India#लब #अवध #क #नवश #क #लए #कन #बकग #शयर #पर #लगए #दव #एकसपरट #न #बतए #य #दमदर #शयर1784319926

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Instagram

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found.

Please go to the Instagram Feed settings page to create a feed.