\n\n\n\n\n\n\n
BTBazaar

Samsung Galaxy Unpacked 2026: सैमसंग 22 जुलाई 2026 को अपना बड़ा टेक कार्यक्रम Galaxy Unpacked करने जा रहा है। भारत में यह कार्यक्रम शाम 6:30 बजे शुरू होगा। इस दौरान कंपनी अपने नए फोल्डेबल फोन, स्मार्टवॉच और कुछ अन्य डिवाइस से पर्दा उठा सकती है।

सैमसंग ने इस कार्यक्रम से जुड़ा एक टीजर भी जारी किया है। इससे संकेत मिलता है कि इस बार कंपनी का मुख्य ध्यान नए डिजाइन वाले फोल्डेबल फोन और Galaxy AI से जुड़े फीचर्स पर रह सकता है।

999 रुपये में अभी बुक करें, मिल सकता है बड़ा फायदा

नए डिवाइस की बिक्री शुरू होने से पहले सैमसंग ने प्री-रिजर्व की सुविधा शुरू कर दी है। इसके तहत ग्राहक 999 रुपये देकर आने वाले गैलेक्सी डिवाइस को पहले से रिजर्व कर सकते हैं। 

कंपनी के मुताबिक, प्री-रिजर्व करने वाले ग्राहकों को 2,799 रुपये तक के फायदे मिल सकते हैं। इसके साथ ही ग्राहक अपने पुराने फोन पर मिलने वाली बेहतर एक्सचेंज कीमत को भी पहले से लॉक कर सकते हैं। प्री-रिजर्व की सुविधा सैमसंग की आधिकारिक वेबसाइट और कुछ बड़े ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म पर देखी जा सकती है।

एक नहीं, तीन फोल्डेबल फोन देखने को मिल सकते हैं

लीक और मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, सैमसंग इस साल तीन फोल्डेबल फोन पेश कर सकता है। इनमें Galaxy Z Fold8, Galaxy Z Fold8 Ultra और Galaxy Z Flip8 शामिल हो सकते हैं।

हालांकि कंपनी ने अभी तक इन तीनों फोन के नाम, फीचर्स या डिजाइन की पूरी जानकारी नहीं दी है। लॉन्च से पहले कुछ तस्वीरें और डिजाइन ऑनलाइन सामने आए हैं। इनमें नए फोन को पहले के मुकाबले पतला और बदले हुए कैमरा डिजाइन के साथ देखा जा सकता है।

आ सकती है नई Galaxy Watch, फीचर्स होंगे खास

फोल्डेबल फोन के साथ सैमसंग अपनी नई स्मार्टवॉच भी लॉन्च कर सकता है। रिपोर्टों में Galaxy Watch9 और Galaxy Watch Ultra 2 के नाम सामने आए हैं।

ये खबर पढ़ना न भूलें: क्या 2027 तक भारत से कारोबार समेट लेगी OnePlus? रिपोर्ट से बढ़ी हलचल, कंपनी ने कहा…

नई घड़ियों में सेहत पर नजर रखने, रोज के कामों को गिनने और फिटनेस से जुड़े कई नए फीचर्स मिल सकते हैं। इनमें Galaxy AI की मदद से काम करने वाले कुछ नए विकल्प भी देखने को मिल सकते हैं।

ऐपल भी ला सकता है फोल्डेबल iPhone

सैमसंग के अलावा ऐपल के पहले फोल्डेबल आईफोन को लेकर भी चर्चा तेज है। कुछ रिपोर्टों में दावा किया गया है कि कंपनी इसे iPhone Ultra नाम से पेश कर सकती है।

हालांकि ऐपल ने अभी इस फोन के नाम, कीमत और लॉन्च की तारीख के बारे में कोई पक्की जानकारी नहीं दी है। फिलहाल सभी की नजर सैमसंग के 22 जुलाई वाले कार्यक्रम पर है, जहां नए फोन और स्मार्टवॉच की कीमत, फीचर्स और बिक्री से जुड़ी पूरी जानकारी सामने आ सकती है।

Samsung Galaxy Unpacked 2026, Samsung Galaxy Z Fold8, Galaxy Z Flip8, Galaxy Z Fold8 Ultra, Samsung Galaxy Watch9, Galaxy Watch Ultra 2, Samsung Foldable Phone, Samsung Pre Reserve, Galaxy AI, Samsung Launch Event, Foldable Smartphone, Samsung New Phone#जलई #क #Samsung #Galaxy #Unpacked #इवट #जन #कन #तन #फलड #फन #स #उठ #सकत #ह #परद1784374870

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Instagram

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found.

Please go to the Instagram Feed settings page to create a feed.