Reliance Industries Earnings Preview: शुक्रवार 17 जुलाई को मार्केट कैप के लिहाज से देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्री आज अपने जून तिमाही के नतीजों को जारी करेगी।
दोपहर 12:05 बजे तक कंपनी का शेयर बीएसई पर 2.12% या 27.40 रुपये की तेजी के साथ 1320.40 रुपये पर ट्रेड कर रहा है और एनएसई पर स्टॉक 1.89% या 24.50 रुपये की तेजी के साथ 1,321.10 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।
बिजनेस टुडे के शो What’s Hot में सीनियर एंकर साक्षी बत्रा के सवालों का जवाब देते हुए मार्केट एक्सपर्ट सुदीप बंद्योपाध्याय ने कहा कि रिलायंस के O2C कारोबार में जिस सुधार की उम्मीद लंबे समय से की जा रही थी, वह इस तिमाही के नतीजों में दिखना शुरू हो सकता है।
रिलायंस के मुनाफे में इस कारोबार की बड़ी हिस्सेदारी है। ऐसे में अगर मार्जिन में लगातार सुधार के संकेत मिलते हैं तो निवेशकों का भरोसा मजबूत हो सकता है। वहीं केवल एक स्थिर तिमाही प्रदर्शन बाजार को उत्साहित करने के लिए पर्याप्त नहीं होगा। निवेशक यह देखना चाहेंगे कि यह सुधार टिकाऊ है या नहीं।
जियो आईपीओ पर हर अपडेट रहेगा अहम
इस बार सबसे ज्यादा चर्चा जियो के संभावित IPO को लेकर रहने की उम्मीद है। टेलीकॉम और डिजिटल कारोबार से मजबूत प्रदर्शन की संभावना जताई जा रही है, लेकिन निवेशकों की दिलचस्पी प्रबंधन की उस टिप्पणी में होगी, जिसमें लिस्टिंग की संभावित रूपरेखा, कमाई बढ़ाने की रणनीति और टैरिफ से जुड़े संकेत मिल सकें। सुदीप बंद्योपाध्याय ने कहा कि जियो IPO की दिशा में कोई भी नई जानकारी निवेशकों के लिए बेहद अहम होगी।
रिटेल और न्यू एनर्जी कारोबार पर भी फोकस
रिलायंस की ग्रोथ स्टोरी अब केवल पारंपरिक कारोबार तक सीमित नहीं है। कंपनी के रिटेल और न्यू एनर्जी कारोबार में भी निवेशकों की दिलचस्पी लगातार बढ़ रही है। बंद्योपाध्याय के मुताबिक, इन दोनों क्षेत्रों में काम तेजी से आगे बढ़ रहा है और प्रबंधन से पूंजीगत निवेश तथा विस्तार योजनाओं पर अधिक जानकारी मिलने की उम्मीद है।
सैटेलाइट ब्रॉडबैंड से बढ़ सकती है उत्सुकता
रिलायंस के सैटेलाइट ब्रॉडबैंड कारोबार को लेकर भी बाजार में उत्साह बढ़ रहा है। जरूरी मंजूरियां मिलने के बाद कंपनी इस क्षेत्र में आगे बढ़ रही है। सुदीप बंद्योपाध्याय के अनुसार, भारतीय बाजार के लिए कंपनी की सैटेलाइट योजनाओं से जुड़ी जानकारी निवेशकों की खास दिलचस्पी का केंद्र रहेगी।
Reliance Industries Q1 results, Reliance Industries earnings, Reliance Q1 FY27 results, Reliance June quarter results, Reliance Industries share price, Reliance Industries news, Mukesh Ambani, Jio IPO, Reliance Jio IPO, O2C business, Reliance O2C recovery, Reliance Retail, Reliance New Energy, Reliance satellite broadband, Reliance earnings preview, Reliance quarterly results, Reliance stock news, Indian stock market, Reliance Industries latest news, Reliance business news#आज #आएग #रलयस #इडसटरज #क #जन #तमह #नतज #एकसपरट #न #बतय #नवशक #कह #रख #नजर1784411726












