HDFC Bank Share Price: देश का सबसे बड़ा प्राइवेट बैंक, एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) का शेयर आज 5 प्रतिशत से ज्यादा टूटकर बंद हुआ है। बीएसई पर स्टॉक 5.12% या 42 रुपये गिरकर 777.65 रुपये पर बंद हुआ और एनएसई पर स्टॉक 5.08% या 41.65 रुपये टूटकर 777.95 रुपये पर बंद हुआ।
ऐसे में अगर आप इस शेयर में पहले से निवेश कर चुके हैं या फिर निवेश करने का मन बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए काफी महत्वपूर्ण हो सकता है। बिजनेस टुडे के शो Daily Calls में सीनियर एंकर साक्षी बत्रा के सवालों का जवाब देते हुए सेंट्रम ब्रोकिंग के नीलेश जैन ने निवेशकों को अपनी राय दी है।
नतीजों के बाद बदला बाजार का रुख
शनिवार को बैंक ने Q1 नतीजे जारी किए थे जिसके बाद शेयर में गैप-डाउन शुरुआत हुई, जिससे बाजार की धारणा और कमजोर हो गई। इस दौरान निजी बैंकों के शेयर दबाव में रहे। बैंक के सामने सबसे बड़ी चुनौती नेट इंटरेस्ट मार्जिन (NIM) पर दबाव और बढ़ता कंपीटिशन है। HDFC Bank लंबे समय से स्थिर प्रदर्शन के दम पर प्रीमियम वैल्यूएशन हासिल करता रहा है। ऐसे में मार्जिन पर किसी भी तरह का दबाव निवेशकों की प्रतिक्रिया को और तेज कर देता है।
बैंक की एसेट क्वालिटी में सुधार जारी है, जिससे बैलेंस शीट से जुड़ा जोखिम फिलहाल बढ़ता नहीं दिख रहा। इसके बावजूद बाजार की नजर फिलहाल कमाई की रफ्तार पर टिकी हुई है।
चार्ट अभी भी दे रहा है सतर्क रहने का संकेत
मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक, शेयर में फिलहाल निगेटिव सेंटीमेंट बना हुआ है। मोमेंटम इंडिकेटर्स और ऑसिलेटर्स पर ‘सेल क्रॉसओवर’ का संकेत मिल रहा है। ऐसे में जल्दबाजी में खरीदारी करने से बचने की सलाह दी गई है।
तकनीकी नजरिए से शेयर 1,760 रुपये या फिर 1,750 रुपये तक फिसल सकता है। नई खरीदारी के लिए 1,750 से 1,730 रुपये का दायरा अधिक आकर्षक माना जा रहा है।
ट्रेडर्स और निवेशकों के लिए अलग रणनीति
एक्सपर्ट का कहना है कि शॉर्ट टर्म ट्रेडर्स को फिलहाल HDFC Bank से दूरी बनाए रखनी चाहिए। निजी बैंकिंग स्पेस में इस समय बेहतर चार्ट वाले शेयरों को प्राथमिकता दी जा रही है।
वहीं, लंबी अवधि के निवेशकों के लिए अगर निवेश का नजरिया एक साल या उससे अधिक का है, तो गिरावट आने पर चरणबद्ध तरीके से खरीदारी की रणनीति अपनाई जा सकती है। यानी फिलहाल यह शेयर मोमेंटम ट्रेड नहीं, बल्कि ‘बाय ऑन डिप्स’ की कहानी माना जा रहा है।
HDFC Bank Share Price, HDFC Bank Stock, HDFC Bank Q1 Results, HDFC Bank Results, HDFC Bank News, HDFC Bank Share News, HDFC Bank Target Price, HDFC Bank Buy or Sell, HDFC Bank Investment, HDFC Bank Technical Analysis, HDFC Bank Stock Analysis, HDFC Bank NIM, Private Bank Stocks, Banking Stocks, Stock Market News, Share Market News, Indian Stock Market, Buy on Dips, Nifty Bank, HDFC Bank Q1 Earnings#HDFC #Bank #क #शयर #म #बड #गरवट #क #बद #कय #कर #एकसपरट #न #बतय #खरद #बच #य #कर #इतजर1784588037












