\n\n\n\n\n\n\n
BTBazaar

IRCTC Share Price: IRCTC के शेयर में लंबे समय से बने रहने वाले निवेशकों के लिए अब एक अहम लेवल सामने आया है। बिजनेस टुडे के शो Daily Calls  में सीनियर एंकर साक्षी बत्रा के सवालों का जवाब देते हुए Master Capital Services, विष्णुकांत उपाध्याय ने कहा कि शेयर फिलहाल एक बेहद महत्वपूर्ण सपोर्ट जोन के करीब कारोबार कर रहा है। यदि यह स्तर टूटता है तो निवेशकों को अपनी पोजिशन से बाहर निकलने पर विचार करना चाहिए।

एक्सपर्ट ने बताया कि टेक्निकल चार्ट के हिसाब से 480 रुपये का स्तर IRCTC के लिए सबसे अहम माना जा रहा है। जब तक शेयर इस स्तर के ऊपर बना रहता है, तब तक निवेशक इंतजार कर सकते हैं और स्थिति पर नजर रख सकते हैं। हालांकि, एक्सपर्ट ने साफ कहा कि अगर शेयर 480 रुपये के नीचे फिसलता है तो निवेशकों को अपनी होल्डिंग से Exit कर जाना चाहिए।

कंपनी का शेयर दोपहर 2:21 बजे तक 1% या 5.05 रुपये गिरकर 499.75 रुपये पर ट्रेड कर रहा था और एनएसई  पर स्टॉक 0.97% या 4.90 रुपये टूटकर 499.85 रुपये पर कारोबार कर रहा था।

IRCTC को रेलवे सेक्टर में मजबूत और लगभग एकाधिकार वाली कंपनी माना जाता है। इसके बावजूद पिछले कुछ साल में कंपनी का शेयर बाजार में लगातार बेहतर प्रदर्शन नहीं कर सका।

सिर्फ IRCTC नहीं, पूरा रेलवे सेक्टर दबाव में

एक्सपर्ट का कहना है कि कमजोरी केवल IRCTC तक सीमित नहीं है। उनके मुताबिक, लगभग सभी रेलवे शेयर दबाव में हैं और सेक्टर में व्यापक स्तर पर रफ्तार की कमी दिखाई दे रही है।

उनका मानना है कि केवल लंबे समय तक किसी शेयर को होल्ड करना बेहतर रिटर्न की गारंटी नहीं देता। अगर किसी सेक्टर में लगातार कमजोरी बनी रहे तो अच्छी कहानी वाले शेयर भी निवेशकों को निराश कर सकते हैं।

IRCTC Share Price, IRCTC Stock, IRCTC Share News, IRCTC Stock Price Today, IRCTC Target Price, IRCTC Support Level, IRCTC Technical Analysis, IRCTC Share Analysis, Railway Stocks, Railway Sector, Indian Railway Stocks, IRCTC Investment, IRCTC Long Term Investment, IRCTC Share Forecast, Stock Market News, NSE IRCTC, BSE IRCTC, Vishwakant Upadhyay, Master Capital Services, IRCTC Support at 480, IRCTC Latest News, Indian Stock Market, Share Market News, Technical Stock Picks, IRCTC Investors#IRCTC #क #शयर #म #नवशक #क #लए #बड #अलरट #एकसपरट #न #बतय #कनस #लवल #टटन #पर #करन #चहए #Exit1784650367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Instagram

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found.

Please go to the Instagram Feed settings page to create a feed.