Delhi Metro Stations Closed: दिल्ली मेट्रो से यात्रा करने वाले लोगों के लिए नया सर्विस अपडेट सामने आया है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को भी अगले आदेश तक बंद कर दिया है। यहां यात्रियों की एंट्री और एग्जिट के साथ-साथ इंटरचेंज की सुविधा भी नहीं मिलेगी।
इससे पहले सुबह 7:30 बजे से दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशनों को बंद किया गया था। नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन का नाम जुड़ने के बाद अब बंद स्टेशनों की कुल संख्या 18 हो गई है। मेट्रो सेवाएं कब सामान्य होंगी, इसे लेकर फिलहाल कोई निश्चित समय नहीं बताया गया है।
नई दिल्ली स्टेशन पर एंट्री-एग्जिट और इंटरचेंज सब बंद
दिल्ली मेट्रो के नए अपडेट के मुताबिक नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक पूरी तरह बंद रहेगा। यहां यात्री स्टेशन के अंदर प्रवेश नहीं कर पाएंगे और न ही स्टेशन से बाहर निकल सकेंगे।
इसके अलावा नई दिल्ली स्टेशन पर इंटरचेंज की सुविधा भी उपलब्ध नहीं होगी। नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन से एयरपोर्ट एक्सप्रेस – ऑरेंज लाइन की सुविधा उपलब्ध है जो फिलहाल अगले आदेश तक के लिए बंद कर दी गई है।
तीन स्टेशनों पर जारी रहेगी इंटरचेंज सुविधा
राजीव चौक मंडी हाउस और केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन भी बंद स्टेशनों की सूची में शामिल हैं। हालांकि इन तीनों स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा जारी रहेगी।
यात्री इन स्टेशनों से बाहर नहीं निकल सकेंगे और बाहर से स्टेशन के अंदर प्रवेश भी नहीं कर पाएंगे। लेकिन एक मेट्रो लाइन से दूसरी लाइन पर जाने के लिए यहां ट्रेन बदली जा सकेगी।
अगले आदेश तक बंद रहेंगे ये 18 स्टेशन
बंद किए गए स्टेशनों में लोक कल्याण मार्ग, राजीव चौक, पटेल चौक, रामकृष्ण आश्रम मार्ग, बाराखंभा रोड, सुप्रीम कोर्ट, सेवा तीर्थ, जनपथ, मंडी हाउस, केंद्रीय सचिवालय, आईटीओ, दिल्ली गेट, इंद्रप्रस्थ, खान मार्केट, जोर बाग, शिवाजी स्टेडियम, झंडेवालान और नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन शामिल हैं।
इन सभी स्टेशनों पर यात्रियों की एंट्री और एग्जिट रोक दी गई है। नई दिल्ली को छोड़कर, राजीव चौक, मंडी हाउस और केंद्रीय सचिवालय पर केवल इंटरचेंज की सुविधा मिलेगी।
सफर से पहले मेट्रो अपडेट जरूर देखें
बंद स्टेशनों के आसपास जाने वाले यात्रियों को घर से निकलने से पहले वैकल्पिक स्टेशन और दूसरे रास्तों की जानकारी लेनी चाहिए। यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना मौजूदा सर्विस अपडेट के अनुसार बनानी होगी।
शुरुआत में 16 स्टेशन बंद किए गए थे। बाद में झंडेवालान को सूची में जोड़ने से संख्या 17 हो गई थी। अब नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन बंद किए जाने के बाद यह संख्या बढ़कर 18 हो गई है।
Delhi Metro Service Update, Delhi Metro Stations Closed, New Delhi Metro Station Closed, DMRC Latest Update, Delhi Metro News, 18 Metro Stations Closed, Rajiv Chowk Metro Station, Mandi House Metro Station, Central Secretariat Metro Station, Delhi Metro Interchange Facility, Delhi Metro Entry Exit Closed, Delhi Metro Travel Advisory, Delhi Metro Update Today, Delhi Metro Station List, DMRC Service Alert#नई #दलल #मटर #सटशन #बद #एटरएगजट #और #इटरचज #कछ #नह #कर #पएग #यतर #DMRC #न #द #जनकर1785010309












