\n\n\n\n\n\n\n
BTBazaar

OTT Releases This Week: इस हफ्ते OTT पर एंटरटेनमेंट का तगड़ा डोज मिलने वाला है। विक्रांत मैसी की Musafir Cafe से लेकर Kay Kay Menon की Adarsh Baal Vidyalaya तक, दर्शकों के पास कई ऑप्शन हैं। चलिए जानते हैं इस हफ्ते कौन-कौन सी मूवी या वेब सीरीज रिलीज हुई है।

Musafir Cafe (Netflix)

दिव्य प्रकाश दुबे के इसी नाम के लोकप्रिय हिंदी उपन्यास पर बनी सीरीज में विक्रांत मैसी चंदर और वेदिका पिंटो सुधा की भूमिका में हैं। कहानी चंदर नाम के एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की है, जो पहाड़ों में जाकर कैफे खोलता है। नई शुरुआत के बावजूद अतीत की यादें उसका पीछा नहीं छोड़तीं। महिमा मकवाना, आदिल हुसैन और राजीव सिद्धार्थ भी शामिल हैं।

Arafta Season 2 (Amazon MX Player)

Arafta Season 2 में Ateş और Mercan एक जिंदगी बदल देने वाली रात के बाद अनिश्चित भविष्य का सामना करते नजर आएंगे। दोनों मुश्किल हालात के बीच उम्मीद तलाशते हैं। इसी दौरान कुछ अचानक हुई मुलाकातें और अनसुलझे सवाल कहानी को नया मोड़ देते हैं।

Adarsh Baal Vidyalaya (Amazon Prime Video)

इस सीरीज में के के मेनन ज्ञानेश्वर तिवारी के नाम के हेडमास्टर बने हैं, जिन्हें शहर के सबसे खराब प्रदर्शन करने वाले सरकारी स्कूलों में से एक को संभालना है। कहानी में छात्रों और शिक्षकों के साथ पूरे सिस्टम को बदलने की उनकी कोशिश दिखाई जाएगी। सीरीज में अर्चना पूरन सिंह, नवीन कस्तूरिया, देवेन भोजानी और प्राची शाह भी हैं।

Pallichattambi (Sony Liv) 

1950 के दशक के केरल में सेट इस पीरियड ड्रामा में Tovino ने Pothan की भूमिका निभाई है। बढ़ते राजनीतिक और धार्मिक तनाव के बीच उसकी कहानी आगे बढ़ती है। फिल्म मलयालम के अलावा तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और हिंदी में भी उपलब्ध होगी।

The Truthers (Netflix) 

Roger Gual के डायरेक्शन में बनी Spanish psychological thriller The Truthers Netflix पर स्ट्रीम हो रही है। कहानी Ruth की है, जो अपनी मां की रहस्यमयी मौत के बाद घर लौटती है। यहां उसे पता चलता है कि उसके पिता खतरनाक conspiracy theories में उलझ चुके हैं। इसके बाद Ruth अपने परिवार से जुड़ी पुरानी बातों पर भी सवाल उठाने लगती है।

Bleach: Thousand-Year Blood War – The Calamity (JioHotstar)

Anime पसंद करने वालों के लिए Bleach: Thousand-Year Blood War – The Calamity (Part 4) JioHotstar पर आ गई है। Tomohisa Taguchi के डायरेक्शन में बना यह चौथा और आखिरी चैप्टर है। इसमें Ichigo Kurosaki और उसके साथी Yhwach के खिलाफ आखिरी लड़ाई की तैयारी करते नजर आएंगे।

72 Hours (Netflix)

टिम स्टोरी के डायरेक्शन में बनी 72 Hours में Kevin Hart एक संघर्ष कर रहे advertising executive की भूमिका में हैं। गलत ग्रुप चैट में जुड़ने के बाद वह गलती से Gen Z bachelor party का हिस्सा बन जाते हैं। इसके बाद Miami का सफर उनके लिए एक अजीबोगरीब एडवेंचर में बदल जाता है।

OTT releases this week 2026, OTT releases this week in India, new OTT releases July 2026, latest OTT movies and web series 2026, new movies on OTT this week, new web series on OTT this week, OTT releases July 2026 India, Netflix new releases this week 2026, Amazon Prime Video new releases 2026, JioHotstar new releases this week, Sony LIV new releases 2026, Amazon MX Player new series 2026, Musafir Cafe OTT release, Musafir Cafe Netflix release, Musafir Cafe Vikrant Massey series, Musafir Cafe web series cast, Adarsh Baal Vidyalaya OTT release, Adarsh Baal Vidyalaya Prime Video, Kay Kay Menon new web series 2026, Arafta Season 2 OTT release, Arafta Season 2 Amazon MX Player, Pallichattambi OTT release, Pallichattambi Sony LIV, Tovino Thomas Pallichattambi movie, The Truthers Netflix series, The Truthers Spanish thriller Netflix, Bleach Thousand-Year Blood War The Calamity OTT, Bleach Part 4 JioHotstar, 72 Hours Netflix movie, Kevin Hart 72 Hours movie, latest Netflix movies July 2026, latest Prime Video series July 2026, this week OTT release list India, upcoming OTT movies and series July 2026#Musafir #Cafe #Arafta #Season #Adarsh #Baal #Vidyalaya #सहत #य #फलम #और #वब #सरज #हई #रलज1785054452

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Instagram

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found.

Please go to the Instagram Feed settings page to create a feed.