ITC Share Price Target: आईटीसी के शेयर में नई तेजी की जमीन तैयार होती दिख रही है, लेकिन इसके लिए स्टॉक को पहले एक अहम तकनीकी स्तर पार करना होगा। बिजनेस टुडे के शो Daily Calls में सीनियर एंकर साक्षी बत्रा के सावलों का जवाब देते हुए PHD Capital के फाउंडर और CEO प्रदीप हलदर के मुताबिक, ITC अभी 300 रुपये के नीचे बेस बना रहा है। शेयर अगर 307 रुपये के ऊपर निकलकर टिकता है तो 340-350 रुपये तक की तेजी का रास्ता खुल सकता है।
300 रुपये के नीचे बन रहा बेस
प्रदीप हलदर ने कहा, “ITC के ओवरऑल चार्ट को देखें तो यह अभी भी 300 रुपये के नीचे बेस बना रहा है।” उनके मुताबिक, शेयर ने फिलहाल ट्रेंड रिवर्सल की पूरी पुष्टि नहीं की है। ऐसे में अगले दो महीने के नजरिए से कारोबार करने वाले ट्रेडर्स के लिए 307 रुपये का स्तर अहम रहेगा।
हलदर का मानना है कि शेयर अभी कंसोलिडेशन के दौर में है। बेस बनने में एक से दो तिमाही का समय लग सकता है, इसलिए नई तेजी के लिए इंतजार करना पड़ सकता है।
GST के बाद बना बिकवाली का दबाव
एक्सपर्ट के मुताबिक, सिगरेट बिजनेस पर GST बढ़ने के बाद ITC के शेयर में लगातार बिकवाली का दबाव आया। इसका असर अभी भी चार्ट पर दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि स्टॉक का बेस या तो अभी कन्फर्म नहीं हुआ है या फिर फिलहाल बनने की प्रक्रिया में है। यही वजह है कि शेयर में नई तेजी की पुष्टि के लिए निर्णायक ब्रेकआउट जरूरी है।
307 रुपये पर नजर, 255 रुपये स्टॉप लॉस
हलदर ने ट्रेडर्स के लिए 255 रुपये का स्टॉप लॉस बताया है। वहीं, 307 रुपये को अहम ब्रेकआउट स्तर माना है। उन्होंने कहा, “जैसे ही यह 307 रुपये को पार करके उसके ऊपर टिकता है, हमें फिर 340-350 रुपये की तरफ मूव देखने को मिल सकता है।”
अगर शेयर 307 रुपये को मजबूती से पार नहीं करता है तो कंसोलिडेशन कुछ और समय जारी रह सकता है। हालांकि, एक्सपर्ट ITC के बिजनेस को लेकर पॉजिटिव हैं। उन्होंने कहा, “यह एक मजबूत बिजनेस है, यहां घबराने की जरूरत नहीं है।” मौजूदा निवेशकों के लिए उनका नजरिया होल्ड का है, जबकि नई तेजी का अगला संकेत 307 रुपये के ऊपर टिकने से मिलेगा।
ITC Share Price, ITC Share, ITC Stock, ITC Share Target, ITC Share Price Target, ITC Stock Analysis, ITC Technical Analysis, ITC Share News, ITC Stock Outlook, ITC Share Resistance, ITC Breakout Level, ITC Share Stop Loss, ITC Share Target 350, ITC Stock Market News, ITC Share Latest News, ITC Share Prediction, ITC Share Today, Pradip Haldar ITC, PHD Capital, ITC Stock Target#ITC #क #शयर #म #आ #सकत #ह #बड #तज #क #पर #टकत #ह #यह #तक #जएग #भव #जनए #टरगट #और #सटप #लस1785135137












