\n\n\n\n\n\n\n
BTBazaar

Stocks to BUY: ब्रोकरेज फर्मों ने चुनिंदा शेयरों पर नई कवरेज शुरू की है। इनमें Tanfac Industries, Anthem Biosciences, Epigral, Emcure Pharmaceuticals, Privi Speciality Chemicals, Fineotex Chemical और HFCL शामिल हैं।

Choice Institutional Equities, DR Choksey Finserv, Systematix Institutional Equities, Motilal Oswal Financial Services और ICICIDirect Research ने इन शेयरों पर पॉजिटिव रेटिंग दी है।

1) Tanfac Industries: 38% तेजी की उम्मीद

Choice Institutional Equities ने Tanfac Industries पर Buy रेटिंग के साथ 3,750 रुपये का टारगेट दिया है, जो करीब 38% अपसाइड दिखाता है। ब्रोकरेज के मुताबिक, Hydrofluoric Acid कारोबार में 30 साल से ज्यादा का अनुभव कंपनी को बढ़त देता है। FY28 तक मार्जिन बढ़कर 23% पहुंचने का अनुमान है।

2) Anthem Biosciences: 818 रुपये का टारगेट

DR Choksey Finserv ने Anthem Biosciences पर Accumulate रेटिंग और 818 रुपये का टारगेट दिया है। ब्रोकरेज को CRDMO डिमांड में सुधार और मजबूत कमर्शियल पाइपलाइन से ग्रोथ की उम्मीद है। FY26-FY28 के दौरान PAT में 21.6% CAGR का अनुमान है।

3) Epigral: स्पेशियलिटी केमिकल्स पर दांव

Systematix Institutional Equities ने Epigral को Buy रेटिंग दी है। ब्रोकरेज ने करीब 19% अपसाइड के साथ 1,380 रुपये का टारगेट बताया है। कंपनी का फोकस वैल्यू-एडेड डेरिवेटिव्स और स्पेशियलिटी केमिकल्स पर बढ़ रहा है। ब्रोकरेज को FY26-FY28 के दौरान EBITDA में 17% CAGR की उम्मीद है।

4) Emcure Pharmaceuticals: 20% अपसाइड का अनुमान

Motilal Oswal Financial Services ने Emcure Pharmaceuticals पर Buy रेटिंग और 2,260 रुपये का टारगेट दिया है। यह करीब 20% अपसाइड दिखाता है। ब्रोकरेज ने FY26-FY28 के दौरान 14% रेवेन्यू CAGR और 22% PAT CAGR का अनुमान लगाया है।

5) Privi Speciality Chemicals: टारगेट 4,490 रुपये

ICICIDirect Research ने Privi Speciality Chemicals पर Buy रेटिंग के साथ 4,490 रुपये का टारगेट दिया है। इसमें करीब 26% अपसाइड की संभावना है। कंपनी अगले 2-3 साल में अपनी मैन्युफैक्चरिंग क्षमता 48,000 MTPA से बढ़ाकर 74,000 MTPA करने की योजना पर काम कर रही है।

6) Fineotex Chemical: 29% तेजी की गुंजाइश

Choice Institutional Equities ने Fineotex Chemical पर Buy रेटिंग और 51 रुपये का टारगेट दिया है, जो करीब 29% अपसाइड दिखाता है। ब्रोकरेज के मुताबिक, CrudeChem Technologies में 53% हिस्सेदारी के अधिग्रहण से कंपनी की North American oilfield chemicals market में मौजूदगी बढ़ी है।

7) HFCL: सबसे ज्यादा 84% अपसाइड

DR Choksey Finserv ने HFCL पर Buy रेटिंग के साथ 362 रुपये का टारगेट दिया है। यह करीब 84% अपसाइड दिखाता है। ब्रोकरेज के मुताबिक, HFCL घरेलू EPC आधारित टेलीकॉम कॉन्ट्रैक्टर से एक्सपोर्ट आधारित प्रोडक्ट और टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म की ओर बढ़ रही है। FY26-FY28 के दौरान PAT में 108% CAGR का अनुमान है।
 

Stocks to BUY, Stocks to Buy Today, Brokerage Stock Recommendations, Tanfac Industries Share, Anthem Biosciences Share, Epigral Share, Emcure Pharmaceuticals Share, Privi Speciality Chemicals Share, Fineotex Chemical Share, HFCL Share, Buy Rating Stocks, Stock Market India, Brokerage Target Price, Multibagger Stocks, Best Stocks to Buy, Share Market News, Stocks with Upside Potential, Brokerage Picks 2026, Stock Recommendations 2026#Emcure #Pharma #Fineotex #Chemical #सहत #इन #शयर #पर #बरकरज #बलश #क #तज #क #उममद #चक #कर #टरगट1785182732

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Instagram

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found.

Please go to the Instagram Feed settings page to create a feed.