Mutual Fund Investment Tips: सही म्यूचुअल फंड चुनना नए निवेशकों के लिए सबसे बड़ी चुनौती होती है। बाजार में कई तरह की स्कीम्स मौजूद हैं, लेकिन हर स्कीम हर निवेशक के लिए सही नहीं होती। म्यूचुअल फंड में निवेश करते समय सिर्फ अच्छा रिटर्न ही सही स्कीम की पहचान नहीं होता।
सही म्यूचुअल फंड वही है, जो आपकी जरूरत, निवेश अवधि, जोखिम उठाने की क्षमता और लक्ष्य से मेल खाए। अगर आपकी चुनी हुई स्कीम इन 7 संकेतों पर फिट बैठती है, तो समझिए कि आपने सही म्यूचुअल फंड चुना है।
1. आपकी निवेश अवधि और फंड एक-दूसरे से मेल खाते हों
सही म्यूचुअल फंड वही माना जाता है, जिसकी निवेश अवधि आपकी जरूरत के हिसाब से हो। उदाहरण के लिए, इक्विटी म्यूचुअल फंड में लंबी अवधि के लिए निवेश करने की सलाह दी जाती है, जबकि डेट म्यूचुअल फंड के लिए समय अलग हो सकता है।
अगर आपकी निवेश अवधि और फंड की रणनीति एक जैसी है, तो यह सही स्कीम चुनने का पहला संकेत हो सकता है।
2. फंड आपकी जोखिम उठाने की क्षमता के मुताबिक हो
किसी दोस्त या रिश्तेदार को देखकर म्यूचुअल फंड चुनना सही तरीका नहीं है। हर व्यक्ति की जोखिम उठाने की क्षमता अलग होती है। अगर आपने ऐसी स्कीम चुनी है, जो आपकी जोखिम उठाने की क्षमता और फंड के उद्देश्य से मेल खाती है, तो यह भी सही चुनाव का संकेत है।
3. आपका निवेश का लक्ष्य साफ हो
म्यूचुअल फंड चुनने से पहले यह तय होना चाहिए कि आप निवेश क्यों कर रहे हैं। चाहे मकसद दूसरा घर खरीदना हो, रिटायरमेंट की तैयारी हो या संपत्ति बनाना, लक्ष्य साफ होने से सही स्कीम चुनना आसान हो जाता है।
4. आपने अपनी जरूरत के हिसाब से सही फंड चुना हो
हर म्यूचुअल फंड बाजार में अलग तरह से प्रदर्शन करता है। उदाहरण के लिए, इक्विटी फंड में बाजार के उतार-चढ़ाव का असर ज्यादा देखने को मिलता है, जबकि डेट फंड की स्थिति अलग होती है।
ये खबर पढ़ना ना भूलें: ज्यादातर निवेशक नहीं पढ़ते म्यूचुअल फंड की Fact Sheet! निवेश करने से पहले इन 5 बातों का रखें सबसे ज्यादा ध्यान
अगर आपका चुना हुआ फंड आपके निवेश लक्ष्य के मुताबिक है, तो यह सही फैसला माना जा सकता है।
5. स्कीम का सही विकल्प चुना हो
म्यूचुअल फंड में रेगुलर प्लान और डायरेक्ट प्लान के तहत ग्रोथ, डिविडेंड पेआउट और डिविडेंड रीइनवेस्टमेंट जैसे विकल्प मिलते हैं।
ग्रोथ विकल्प में निवेश के दौरान डिविडेंड नहीं मिलता। डिविडेंड पेआउट में समय-समय पर डिविडेंड मिलता है, जबकि डिविडेंड रीइनवेस्टमेंट में वही रकम दोबारा निवेश हो जाती है। आपकी जरूरत के हिसाब से चुना गया विकल्प आपके संभावित रिटर्न पर असर डाल सकता है।
6. टैक्स के नियमों की जानकारी हो
इक्विटी और डेट म्यूचुअल फंड पर टैक्स के नियम अलग-अलग होते हैं। उदाहरण के लिए, इक्विटी लिंक्ड सेविंग स्कीम (ELSS) में निवेश करने पर आयकर अधिनियम की धारा 80C के तहत ₹1.50 लाख तक की टैक्स छूट मिल सकती है। वहीं डेट फंड में टैक्स निवेश की अवधि पर निर्भर करता है।
अगर आपने निवेश से पहले टैक्स के नियमों को समझ लिया है, तो यह भी सही तैयारी का हिस्सा है।
7. चार्ज और अन्य जरूरी बातें समझ ली हों
म्यूचुअल फंड में कुछ चार्ज भी लागू होते हैं। सेबी के नियमों के मुताबिक, अब एंट्री लोड नहीं लिया जाता। हालांकि, तय समय से पहले निवेश निकालने पर एग्जिट लोड देना पड़ सकता है।
इसके अलावा निवेश से पहले फंड का रिकॉर्ड और अलग-अलग फंड की जानकारी समझना भी जरूरी है। अगर आपने इन सभी बातों पर ध्यान दिया है, तो माना जा सकता है कि आपने सही म्यूचुअल फंड चुनने की दिशा में अच्छी शुरुआत की है।
Right Mutual Fund, 7 Signs You're Choosing the Right Mutual Fund, Mutual Fund Investment Tips, how to choose mutual fund, best mutual fund for beginners, mutual fund selection tips, equity mutual funds, debt mutual funds, ELSS mutual fund, mutual fund risk profile, investment goals, mutual fund tax benefits, mutual fund charges, direct vs regular mutual fund, mutual fund investment guide, personal finance, wealth creation, mutual fund India#कस #पत #चलग #आपन #चन #ह #अचछ #मयचअल #फड #नवश #स #पहल #समझ #य #जरर #बत1785245078












