\n\n\n\n\n\n\n
BTBazaar

केंद्रीय बजट में डेरिवेटिव कारोबार पर सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स (STT) बढ़ाने के बाद आई तेज बिकवाली के असर से उबरने की कोशिश में सोमवार को भारतीय शेयर बाजार सपाट कारोबार करता दिखा। निवेशकों ने बीते सत्र की बड़ी गिरावट के बाद फिलहाल सतर्क रुख अपनाया, जबकि व्यापक बाजारों पर दबाव बना रहा।

पिछले विशेष ट्रेडिंग सत्र में बजट डे पर बाजार ने छह साल की सबसे बड़ी गिरावट देखी थी। डेरिवेटिव ट्रेडिंग की लागत बढ़ने से निवेशकों की धारणा को झटका लगा और एफएंडओ से जुड़े शेयरों में बिकवाली तेज हुई। बजट 2026-27 को लेकर बाजार सहभागियों की राय मिली-जुली बनी हुई है।

अर्थव्यवस्था के लिए पॉजिटिव, बाजार के लिए मिला-जुला असर

JM Financial Institutional Securities के एमडी और हेड ऑफ रिसर्च, वेंकटेश बालासुब्रमण्यम ने कहा कि बजट FY27 विकास को समर्थन देने और राजकोषीय अनुशासन के बीच संतुलन बनाता है।

उनके मुताबिक यह बजट विश्वसनीय फिस्कल कंसॉलिडेशन के जरिए मैक्रो स्थिरता को मजबूत करता है और इंफ्रास्ट्रक्चर, मैन्युफैक्चरिंग व डिफेंस में पब्लिक कैपेक्स को आगे बढ़ाता है।

हालांकि उन्होंने यह भी जोड़ा कि बाजार पर इसका असर मिला-जुला रह सकता है। अधिक सरकारी उधारी और डेरिवेटिव टैक्स में बढ़ोतरी से निकट अवधि में बॉन्ड यील्ड, बैंक, एनबीएफसी और मार्केट-लिंक्ड बिजनेस पर दबाव पड़ सकता है। उनके अनुसार सरकार ने अल्पकालिक बाजार भावनाओं से ज्यादा दीर्घकालिक आर्थिक मजबूती को प्राथमिकता दी है।

बजार की आगे की चाल कैसी?

बाजार की आगे की चाल को लेकर भी सतर्कता बरती जा रही है। Mastertrust के चीफ रिसर्च ऑफिसर, रवि सिंह ने कहा कि ऊंची लागत के बाद निवेशक अपनी ट्रेडिंग रणनीतियों पर दोबारा विचार कर रहे हैं, जिससे निकट अवधि में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है।

वहीं कुछ विश्लेषकों को हालिया गिरावट के बाद सीमित खरीदारी की उम्मीद है। WealthMills Securities के इक्विटी स्ट्रैटेजिस्ट, क्रांति बाथिनी के मुताबिक बाजार भले ही अस्थिर रहे, लेकिन निचले स्तरों पर बॉटम फिशिंग देखने को मिल सकती है।

Indian stock market today, Budget 2026-27 market reaction, STT hike impact, derivatives trading tax India, market volatility after budget, equity market outlook India#बजट #झटक #क #बद #बजर #सपट #एकसपरट #न #बतय #आग #कस #रह #सकत #ह #सटक #मरकट #क #चल1770102852

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Instagram

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found.

Please go to the Instagram Feed settings page to create a feed.