Upper Circuit: बुधवार को शेयर बाजार में जारी सुस्त कारोबार के बीच एजुकेशन सेक्टर की स्मॉल कैप कंपनी, शांति एजुकेशनल इनिशिएटिव्स लिमिटेड (Shanti Educational Initiatives Ltd) के स्टॉक में आज 10% का अपर सर्किट लगा है।
2,617.86 करोड़ रुपये के मार्केट कैप वाली इस कंपनी का शेयर 10 प्रतिशत चढ़कर 162.60 रुपये पर स्थिर है। यह शेयर आज 147.85 रुपये पर खुला था और अभी तक इसने अपना इंट्राडे हाई 162.60 रुपये को टच कर लिया है। बीएसई पर उपलब्ध डेटा के मुताबिक दोपहर 1:57 बजे तक कंपनी के 4,30,824 इक्विटी शेयरों में ट्रेड हुआ है।
जल्द ही जारी होगा Q3 रिजल्ट
कंपनी ने 02 फरवरी को अपने एक एक्सचेंज फाइलिंग में बताया था कि बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक आगामी मंगलवार, 10 फरवरी 2026 को होगी। इस बैठक में 31 दिसंबर 2025 को समाप्त तिमाही के लिए कंपनी के अनऑडिटेड वित्तीय रिजल्ट जारी किया जाएगा।
हाल ही में दी थी एक और बड़ी जानकारी
बीते 17 जनवरी के अपने फाइलिंग में कंपनी ने बताया था कि उसने अपनी सहायक कंपनी Uniformverse Private Limited के पक्ष में एक लेटर ऑफ कम्फर्ट (Letter of Comfort) जारी किया है। यह लेटर ऑफ कम्फर्ट ICICI Bank Limited को, Uniformverse Private Limited द्वारा ली गई क्रेडिट सुविधाओं के संबंध में दिया गया है।
सब्सिडियरी कंपनी Uniformverse Private Limited ने ICICI Bank Limited से ₹49.90 मिलियन की क्रेडिट सुविधा ली है। इसके लिए Shanti Educational Initiatives Limited ने यह लेटर ऑफ कम्फर्ट जारी किया है, जिसमें यह आश्वासन दिया गया है कि कंपनी बिना पूर्व लिखित अनुमति के सहायक कंपनी की चुकता शेयर पूंजी में अपने बेनिफिशियल ओनरशिप को कम नहीं करेगी। साथ ही, यह भी आश्वासन दिया गया है कि उधारकर्ता द्वारा किसी भी दायित्व के पालन में चूक होने की स्थिति में बैंक को होने वाले नुकसान से सुरक्षित रखा जाएगा।
Shanti Educational Initiatives share price, Shanti Educational upper circuit, Shanti Educational stock news, Shanti Educational Q3 results date, Shanti Educational board meeting 10 February 2026, small cap education stock India, education sector stocks India, Shanti Educational market cap 2617 crore, Shanti Educational intraday high 162.60, BSE small cap upper circuit, Uniformverse Private Limited news, ICICI Bank credit facility 49.90 million, Shanti Educational subsidiary update, letter of comfort ICICI Bank, Indian stock market small cap rally#ससत #करबर #क #बच #इस #समल #कप #कपन #म #लग #क #अपर #सरकट #कपन #जलद #ह #जर #करग #रजलट #Details1770289440












