\n\n\n\n\n\n\n
BTBazaar

फार्मा और केमिकल सेक्टर में काम करने वाली स्मॉल कैप कंपनी, सुदर्शन फार्मा इंडस्ट्रीज लिमिटेड (Sudarshan Pharma Industries Ltd) के स्टॉक में आज 10% का अपर सर्किट लगा है। सुबह 10:55 बजे तक कंपनी के 1,96,008 इक्विटी शेयरों में ट्रेड हुआ था। फिलहाल इस कंपनी का मार्केट कैप 555.92 करोड़ रुपये है। 

सम्बंधित ख़बरें

बीएसई पर यह शेयर आज 22.60 रुपये पर ट्रेडिंग के लिए खुला था और अभी तक इसने अपना इंट्राडे हाई 23.10 रुपये को टच कर गया है। सुबह 11:17 बजे तक स्टॉक 10% या 2.10 रुपये चढ़कर 23.10 रुपये पर स्थिर है।

क्यों है शेयर में तेजी?

स्टॉक में यह तेजी कंपनी द्वारा हाल ही में जारी किए गए मजबूत दिसंबर तिमाही (Q3FY26) के नतीजों के कारण है। Q3 में कंपनी का स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 47.10% बढ़कर ₹4.31 करोड़ रहा, जो पिछले साल की समान तिमाही में ₹2.93 करोड़ था। 

अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में कंपनी की नेट रेवेन्यू 37.01% की बढ़ोतरी के साथ ₹158.37 करोड़ पहुंच गई, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह ₹115.59 करोड़ थी। इस दौरान ऑपरेटिंग खर्च भी बढ़कर ₹147.60 करोड़ रहा, जो साल-दर-साल आधार पर 36.49% की वृद्धि को दर्शाता है।

अन्य आय (Other Income) में जबरदस्त उछाल देखने को मिला और यह 231.37% बढ़कर ₹1.69 करोड़ हो गई, जबकि दिसंबर 2024 की तिमाही में यह ₹0.51 करोड़ थी। वहीं, ऑपरेटिंग प्रॉफिट 44.56% की तेजी के साथ ₹10.77 करोड़ रहा, जो पिछले साल इसी तिमाही में ₹7.45 करोड़ था। इसके साथ ही कंपनी का ऑपरेटिंग प्रॉफिट मार्जिन (OPM) भी बढ़कर दिसंबर तिमाही में 5.43% पर पहुंच गया।

तिमाही के दौरान ब्याज खर्च सालाना आधार पर 59.18% बढ़कर ₹6.24 करोड़ रहा, जबकि टैक्स खर्च में 8.26% की गिरावट आई और यह ₹1.11 करोड़ पर आ गया।

सुदर्शन फार्मा के बारे में

सुदर्शन फार्मा इंडस्ट्रीज लिमिटेड (Sudarshan Pharma Industries Ltd) विशेष रूप से फार्मास्युटिकल्स, केमिकल्स और हेल्थकेयर से जुड़े उत्पादों के निर्माण, मार्केटिंग और डिस्ट्रीब्यूशन में शामिल है। 

कंपनी कस्टमाइज्ड केमिकल्स, इंटरमीडिएट्स, एक्टिव फार्मास्युटिकल इंग्रीडिएंट्स (APIs), और फॉर्मुलेशन्स का निर्माण करती है। यह फार्मा इंडस्ट्री के लिए कच्चे माल और तैयार दवाएं दोनों उपलब्ध कराती है।

Sudarshan Pharma Industries share price, Sudarshan Pharma stock news, Sudarshan Pharma upper circuit 10 percent, Sudarshan Pharma Q3FY26 results, Sudarshan Pharma net profit growth 47 percent, Sudarshan Pharma revenue 158.37 crore, pharma chemical small cap stock India, Sudarshan Pharma December quarter earnings, BSE small cap upper circuit stock, Sudarshan Pharma intraday high 23.10, Indian pharma sector stock rally, Sudarshan Pharma standalone profit update, small cap multibagger pharma stock, Q3 earnings season India stocks, Sudarshan Pharma share price today#इस #समल #कप #फरम #कपन #म #लग #क #अपर #सरकट #म #स #जयद #बढ #परफट #आपक #दव #ह1770390205

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Instagram

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found.

Please go to the Instagram Feed settings page to create a feed.