ऑटो कंपोनेंट्स और उपकरण बनाने वाली स्मॉल कैप कंपनी, पावना इंडस्ट्रीज लिमिटेड (Pavna Industries Limited) के शेयर में आज ताबड़तोड़ तेजी देखने को मिल रही है। स्टॉक आज 18% से ज्यादा चढ़कर ट्रेड कर रहा है। स्टॉक आज बीएसई पर 19.68 रुपये पर खुला था और अभी तक इसने अपना इंट्राडे हाई 23.14 रुपये को टच कर लिया है।
दोपहर 2:34 बजे तक शेयर एनएसई पर 18.47% या 3.51 रुपये चढ़कर 22.51 रुपये पर ट्रेड कर रहा था तो वहीं बीएसई पर स्टॉक 15.60% या 3.01 रुपये की तेजी के साथ 22.30 रुपये पर कारोबार कर रहा था। दोपहर 2:08 बजे तक कंपनी के 54,241 इक्विटी शेयरों में ट्रेड हुआ था। फिलहाल कंपनी का मार्केट कैप 318.83 करोड़ रुपये है। इस शेयर का 52 वीक हाई 49.75 रुपये है और 52 वीक लो 16.50 रुपये है।
कल जारी होंगे Q3 नतीजे
कंपनी ने हाल ही में अपने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया था कि उसके बोर्ड मेंबर्स 11 फरवरी को बैठक करेंगे जिसमें दिसंबर तिमाही (Q3FY26) के वित्तीय नतीजों को जारी किया जाएगा। इसके अलावा कंपनी बीते 9 महीने (अप्रैल-दिसंबर) के रिजल्ट को भी जारी करेंगे।
पावना इंडस्ट्रीज के बारे में
पावना इंडस्ट्रीज लिमिटेड की शुरुआत 19 अप्रैल 1994 को हुई थी। यह कंपनी अलग-अलग तरह के वाहनों के लिए भरोसेमंद और बेहतरीन क्वालिटी के ऑटोमोटिव पार्ट्स बनाने का काम करती है।
कंपनी के ग्राहक देश की जानी-मानी OEMs (Original Equipment Manufacturers) हैं, जो पैसेंजर व्हीकल, टू-व्हीलर, थ्री-व्हीलर, हेवी और लाइट कमर्शियल व्हीकल, और ऑफ-रोड व्हीकल जैसे सेगमेंट में काम करती हैं।
कंपनी के क्लाइंट की बात करें तो इनमें बजाज, कावासाकी, होंडा, टीवीएस, महिंद्रा, एस्कॉर्ट्स, रॉयल एनफील्ड, अशोक लीलैंड, महिंद्रा व्हील्स, आयशर मोटर्स, टॉर्क मोटर्स, रिवोल्ट, महिंद्रा इलेक्ट्रिक और कई दूसरी बड़ी कंपनियां शामिल हैं।
Pavna Industries share price, Pavna Industries stock news, Pavna Industries Q3FY26 results, Pavna Industries December quarter results, Pavna Industries stock surge, Pavna Industries 52 week high low, small cap auto component stock, auto components company India, Pavna Industries market cap, Pavna Industries board meeting news, Pavna Industries NSE BSE update, Indian auto ancillary stocks, OEM auto parts supplier India, stock market news today India#तबडतड #तज #स #जयद #उछल #य #ऑट #सटक #शयर #परइस #रपय #स #कम #आपक #परटफलय #म #ह1770854366












