\n\n\n\n\n\n\n
BTBazaar

कारोबारी हफ्ते के चौथे दिन शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिल रही है। दोपहर 12:03 बजे तक बीएसई 0.61% या 516.18 अंक गिरकर 83,717.46 अंक पर कारोबार कर रहा था और एनएसई 0.55% या 143.20 अंक गिरकर 25,810.65 अंक पर ट्रेड कर रहा था।

गिरावट के बीच हॉस्पिटल सेक्टर की कंपनी, पार्क मेडी वर्ल्ड लिमिटेड (Park Medi World Ltd) के शेयर में आज तेजी देखने को मिल रही है। कंपनी का शेयर दोपहर 12 बजे तक बीएसई और एनएसई पर 2.23% या 3.80 रुपये की तेजी के साथ 174.05 रुपये पर कारोबार कर रहा था।

सम्बंधित ख़बरें

बीएसई पर मौजूद डेटा के मुताबिक सुबह 11:36 बजे तक कंपनी के 3,00,793 इक्विटी शेयरों में ट्रेड हुआ है। कंपनी का शेयर आज बीएसई पर 169.60 रुपये पर खुला था और अभी तक इसने अपना इंट्राडे हाई 179.55 रुपये को टच कर लिया है। 

हाल ही में कंपनी ने अपने फाइलिंग में बताया था कि उसने केपी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (KP Hospital/KPIMS) के मौजूदा शेयरधारकों के अधिग्रहण की प्रक्रिया आगे बढ़ाते हुए 30 जनवरी 2026 को K P S Wellness Private Limited का अधिग्रहण पूरा कर लिया है। इसके साथ ही यह कंपनी अब मुख्य कंपनी की सहायक (सब्सिडियरी) बन गई है। वहीं, कंपनी ने यह भी बताया था कि दूसरी इकाई SVPD Healthcare Private Limited के बचे हुए शेयरों का अधिग्रहण भी तय समयसीमा के भीतर पूरा किया जाएगा।

कंपनी ने बताया कि उसने 360 बेड वाले केपी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, आगरा (KPIMS) के अधिग्रहण के लिए समझौता किया था। यह अधिग्रहण K P S Wellness Private Limited और SVPD Healthcare Private Limited (टारगेट कंपनियां) की शेयरहोल्डिंग खरीदकर किया जाना है। कंपनी ने बताया है कि SVPD Healthcare Private Limited की शेयरहोल्डिंग का अधिग्रहण 28 फरवरी 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

Park Medi World, Park Medi World share, Park Medi World share price#हसपटल #सकटर #क #इस #कपन #क #चमक #सटक #लख #स #अधक #शयर #म #हआ #टरड1770906091

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Instagram

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found.

Please go to the Instagram Feed settings page to create a feed.