\n\n\n\n\n\n\n
BTBazaar

सॉफ्टवेयर बनाने वाली स्मॉल कैप कंपनी, सिल्वरलाइन टेक्नोलॉजीज लिमिटेड (Silverline Technologies Ltd) के शेयर में पिछले कुछ कारोबारी हफ्तों से लगातार 5 प्रतिशत का अपर सर्किट लग रहा है। बीते शुक्रवार को भी जहां एक तरफ शेयर बाजार 1% के भारी गिरावट के साथ बंद तो वहीं इस स्टॉक में पांच प्रतिशत का अपर सर्किट लगा और शेयर बीएसई पर 15.39 रुपये पर बंद हुआ।

BSE Analytics के मुताबिक यह शेयर मात्र 1 हफ्ते में 27 प्रतिशत चढ़ चुका है। शुक्रवार 13 फरवरी को कंपनी ने अपने एक्सचेंज फाइलिंग में निवेशकों को 4 बड़े अपडेट दिए हैं जिसके बाद से स्टॉक आगामी सोमवार 16 फरवरी को निवेशकों के रडार पर रहेगा।

कंपनी ने दी ये 4 बड़ी जानकारी

लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में कंपनी ने बताया कि उसके बोर्ड मेंबर्स की मीटिंग आगामी 18 फरवरी 2026 को होगी जिसमें कुछ प्रस्तावों पर विचार किया जाएगा जिसमें:

1. Trueledger Technologies FZE की ओर से प्राप्त एक नॉन-बाइंडिंग लेटर ऑफ इंटेंट, जिसमें कंपनी में 20% तक हिस्सेदारी खरीदने की रुचि जताई गई है, हालांकि इसमें कीमत का जिक्र नहीं है।

2. कंपनी मैनेजमेंट का प्रस्ताव, जिसके तहत 20% तक इक्विटी हिस्सेदारी ₹800 मिलियन (लगभग 80 करोड़ रुपये) में देने का विचार है। इससे कंपनी का संभावित पोस्ट-मनी वैल्यूएशन करीब ₹4 बिलियन (लगभग 400 करोड़ रुपये) हो सकता है, जो रेगुलेटरी मंजूरी के अधीन होगा।

3. कंपनियों अधिनियम, 2013 और SEBI (ICDR) नियमों के अनुसार प्रेफरेंशियल आधार पर इक्विटी शेयर या अन्य अनुमत सिक्योरिटी जारी कर फंड जुटाने का प्रस्ताव है।

4. प्रस्तावित वैल्यूएशन और डील की स्ट्रक्चर के लिए SEBI में रजिस्टर्ड स्वतंत्र रजिस्टर्ड वैल्यूअर और अन्य पेशेवर सलाहकारों की नियुक्ति पर विचार।

हाल ही में कंपनी ने दी थी ये जानकारी

कंपनी ने हाल ही में अपने AI-एनेबल्ड वेब प्लेटफॉर्म ‘SilverAI’ को लेकर मजबूत रिस्पॉन्स की जानकारी दी है। कंपनी का कहना है कि यह प्लेटफॉर्म आगे चलकर एक स्केलेबल, सब्सक्रिप्शन-आधारित रेवेन्यू इंजन बन सकता है। कंपनी का अनुमान है कि 45 दिनों में 5 लाख रजिस्टर्ड यूजर्स तक पहुंचा जा सकता है।

मास अडॉप्शन को बढ़ाने के लिए कंपनी ने Pro Subscription फीस घटाकर 9 डॉलर प्रति यूजर प्रति माह करने की योजना बनाई है।

Silverline Technologies Ltd, Silverline Technologies share price, Silverline Technologies stock news, small cap IT stock, BSE small cap stock, upper circuit stock, 5 percent upper circuit, multibagger penny stock, board meeting 18 February 2026, stake sale news, 20 percent equity participation, Trueledger Technologies FZE, foreign investment in Indian company, preferential allotment shares, SEBI ICDR regulations, Companies Act 2013, ₹800 million investment proposal, ₹4 billion valuation, stock market news India, BSE analytics data#स #कम #वल #इस #शयर #म #लगतर #लग #रह #ह #अपर #सरकट #अब #बत #शकरवर #क #कपन #न #द #य #बड #जनकर1771121989

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Instagram

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found.

Please go to the Instagram Feed settings page to create a feed.