\n\n\n\n\n\n\n
BTBazaar

Blue Cloud Softech Share: शुक्रवार को शेयर बाजारा में जारी भारी गिरावट के बीच 1,651.51 करोड़ रुपये के मार्केट कैप वाली स्मॉल कैप आईटी कंपनी, ब्लू क्लाउड सॉफ्टेक सॉल्यूशंस लिमिटेड (Blue Cloud Softech Solutions Ltd) के शेयर में आज जोरदार तेजी देखने को मिल रही है। 

स्टॉक में आज 12 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। खबर लिखे जानें तक स्टॉक बीएसई पर 9.36% या 1.89 रुपये चढ़कर 22.09 रुपये पर कारोबार कर रहा था। शेयर आज बीएसई पर 20.35 रुपये पर खुला था और अभी तक उसने अपना इंट्राडे हाई 23 रुपये को टच कर लिया है। 

सम्बंधित ख़बरें

स्टॉक में क्यों है तेजी?

शेयर में आज यह तेजी हेवी ट्रेडिंग वॉल्यूम के कारण है। दोपहर 2:14 बजे तक कंपनी के 24,18,220 इक्विटी शेयरों में ट्रेड हुआ है। 

इस दिन आएंगे Q3 नतीजे

कंपनी ने बीते गुरुवार को अपने फाइलिंग में बताया था कि दिसंबर तिमाही के नतीजों को जारी करने के लिए बोर्ड मेंबर्स आगामी 4 मार्च को बैठक करेंगे। 

हाल ही में कंपनी ने दी थी बड़ी जानकारी

कंपनी ने हाल ही में अपने फाइलिंग में बताया था कि उसने ConnectM Technology Solutions, Inc. से Global Impex Inc. की 100% हिस्सेदारी खरीदने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। यह अधिग्रहण ऑल-इक्विटी स्वैप के जरिए किया जाएगा और इसे पूरा करने से पहले विस्तृत ड्यू डिलिजेंस, वैल्यूएशन और सभी जरूरी कानूनी और रेगुलेटरी मंजूरियां ली जाएंगी।

Global Impex Inc. में ConnectM के भारत-केंद्रित कई प्रमुख व्यवसाय और संपत्तियां शामिल हैं, जैसे इलेक्ट्रिक मोबिलिटी समाधान, रूफटॉप सोलर और स्वच्छ ऊर्जा कारोबार (CER और CER Rooftop), वितरित माइक्रोग्रिड, Geo Impex इंफ्रास्ट्रक्चर संपत्तियां तथा उनसे जुड़ी कंपनियां।

इसके अलावा, इस कंपनी के पास ConnectM और उसकी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी Keen Labs द्वारा विकसित कुछ स्पेशल तकनीकों के भारत में उपयोग के एक्सक्लूसिव लाइसेंस भी हैं। प्रस्तावित डील

ब्लू क्लाउड सॉफ्टेक की लॉन्ग टर्म रणनीति और SPV आधारित वैल्यू क्रिएशन मॉडल के अनुसार है। कंपनी का लक्ष्य क्लीन एनर्जी, मोबिलिटी और वितरित इंफ्रास्ट्रक्चर संपत्तियों को ‘ब्लू एनर्जी’ वर्टिकल के तहत इंटीग्रेट करना, वर्चुअल पावर प्लांट, बैटरी सिस्टम, स्मार्ट मोबिलिटी और AI आधारित ऊर्जा प्रबंधन जैसी उन्नत तकनीकों को जोड़ना, और सरकारी संस्थानों, सार्वजनिक उपक्रमों और टेलीकॉम सेक्टर से अपने संबंधों का उपयोग कर तेजी से विस्तार करना है। 

Blue Cloud Softech share, Blue Cloud Softech Solutions Ltd, BCSSL share price, Global Impex acquisition, ConnectM Technology Solutions, small cap IT stock India, clean energy stock India, EV and solar business India, rooftop solar company India, microgrid business India, Blue Energy platform, all equity swap deal, stock market news India, BSE small cap stock, energy transition India#बजर #गर #लकन #आज #उछल #य #समल #कप #आईट #सटक #स #कम #ह #शयर #परइस #आपक #दव #ह1772206171

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Instagram

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found.

Please go to the Instagram Feed settings page to create a feed.