OTT Release this Week: इस वीकेंड अलग-अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर एंटरटेनमेंट का जबरदस्त डोज मिलने वाला है। चाहे आपकी पसंद क्राइम थ्रिलर हो या फिर रोमांस हो, आपके लिए इस बार सबकुछ है।
अगर आप वीकेंड पर कुछ नया और धमाकेदार देखने का प्लान बना रहे हैं, तो ये लिस्ट आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट साबित हो सकती है। चलिए जानते हैं इस हफ्ते कौन से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर क्या रिलीज हुआ है।
The Bluff (Amazon Prime Video)
इसे फ्रैंक ई. फ्लावर्स ने बनाया है। एक्शन और थ्रिल से भरी यह फिल्म अमेज़न प्राइम वीडियो पे स्ट्रीम हो रही है। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा जोनस, कार्ल अर्बन, सफिया ओकली ग्रीन, इस्माइल क्रूज़ कॉर्डोवा जैसे बड़े सितारे शामिल हैं।
कहानी 19वीं सदी के कैरिबियन समुद्री द्वीपों की है। इसमें प्रियंका चोपड़ा जोनस एक पुरानी समुद्री लुटेरे (pirate) के किरदार में हैं। जहाँ उन्हें अपने परिवार को बचाने के लिए अपने पुराने दुश्मन और कैप्टन (कार्ल अर्बन) से लड़ना पड़ता है। खजाने की खोज और जान बचाने की यह जंग इस फिल्म को एक बेहतरीन एक्शन फिल्म बनाती है।
Bridgerton Season 4 Part 2 (Netflix)
इतिहास और रोमांस पसंद करने वालों के लिए यह एक काफी अच्छा शो हो सकता है। 18वीं सदी के इंग्लैंड और वहाँ के एलीट परिवारों के ऊपर बना यह शो लोगों के बीच काफी पसंद किया जाता है।
इस बार कहानी बेनेडिक्ट ब्रिजर्टन और सोफी बेक के प्यार पर आधारित है। जहाँ पहले हिस्से में उनकी मुलाकात दिखाई गई थी, वहीं इस पार्ट में उनके प्यार और समाज की पाबंदियों के बीच की लड़ाई को दिखाया गया है। पुराने लंदन की चमक-धमक और बेनेडिक्ट की यह नई प्रेम कहानी फैंस को काफी पसंद आ रही है।
Ikkis (Amazon Prime Video)
फिल्म इक्कीस (Ikkis) एक बायोग्राफिकल वॉर ड्रामा है, जो परमवीर चक्र से सम्मानित सबसे कम उम्र के शहीद 2nd लेफ्टिनेंट अरुण खेतरपाल के जीवन पर आधारित है। यह फिल्म उनकी ट्रेनिंग के दिनों से लेकर 1971 के भारत-पाक युद्ध में बसंतर की लड़ाई के दौरान टैंक कमांडर के रूप में उनकी वीरता को दिखाती है। मात्र 21 वर्ष की उम्र में देश के लिए शहीद हुए अरुण खेतरपाल की बहादुरी, बलिदान और देशभक्ति को भावनात्मक तरीके से दिखाया गया है।
Accused (Netflix)
इस फिल्म को अनुभूति कश्यप ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में कोंकणा सेन शर्मा, प्रतिभा रांटा और आदित्य नंदा मुख्य भूमिकाओं में हैं।
कहानी एक मशहूर महिला डॉक्टर (gynaecologist) के बारे में है, जिस पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगता है। कोंकणा ने इस डॉक्टर का किरदार निभाया है जो खुद को बेगुनाह साबित करने की कोशिश करती है। यह फिल्म दिखाती है कि कैसे एक इल्जाम किसी की पूरी जिंदगी बदल सकता है।
Monarch: Legacy of Monsters Season 2 (Apple TV+)
लॉरेंस ट्रिलिंग और हिरोमी कामता द्वारा बनी इस फिल्म का दूसरा सीजन आज से एप्पल टीवी पर दर्शकों को देखने को मिलेगा। इस सीरीज में कर्ट रसेल और कर्सी क्लेमन्स जैसे बड़े सितारे हैं। इस सीजन की कहानी वहीं से शुरू होती है जहाँ पिछला सीजन खत्म हुआ था। जहाँ केेट और कीको खुद को साल 2017 में स्कल आइलैंड (Skull Island) पर एक एपेक्स साइबरनेटिक्स स्टेशन में पाते हैं। इस बार सीजन में कई सारे नए दुश्मन जैसे कोंग और टाइटंस शामिल हैं, जिनसे शो की झांकी काफी दिलचस्प बन जाती है।
Psycho Saiyaan (Amazon MX Player)
साइको सैयां एक डार्क रोमांस थ्रिलर सीरीज है, जिसकी कहानी एक युवा कवि के इर्द-गिर्द घूमती है। उसका प्यार धीरे-धीरे खतरनाक जुनून में बदल जाता है और वह अपनी प्रेमिका के नए साथी का शहर-दर-शहर पीछा करने लगता है। कहानी तब और रोमांचक हो जाती है जब उनकी ज़िंदगी में एक निर्दयी गैंगस्टर की एंट्री होती है। सीरीज़ में प्यार, हिंसा, जुनून और टॉक्सिक रिश्तों के काले पहलुओं को सस्पेंस और थ्रिल के साथ दिखाया गया है, जो दर्शकों को अंत तक बांधे रखता है।
One Battle After Another (Jio Hotstar)
इस फिल्म को पॉल थॉमस एंडरसन ने लिखा और डायरेक्ट किया है। फिल्म के कास्ट की बात करें तो इसमें लियोनार्डो डिकैप्रियो, शॉन पेन, बेनिसियो डेल टोरो, रेजिना हॉल, टेयाना टेलर और नवोदित अभिनेत्री चेस इन्फिनिटी शामिल हैं। यह कहानी में डिकैप्रियो एक पूर्व क्रांतिकारी का किरदार निभा रहे हैं जो अपनी बेटी के साथ शांति से जीवन जी रहे होते हैं। कहानी तब दिलचस्प हो जाती है जब उनके अतीत से उनका पुराना दुश्मन वापस आ जाता है।
OTT releases this week, new OTT releases India, new movies on OTT, new web series on OTT, The Bluff movie OTT, Ikkis movie Prime Video, Bridgerton Season 4 Part 2 Netflix, Accused film Netflix, Monarch Legacy of Monsters Season 2 Apple TV Plus, Psycho Saiyaan MX Player, One Battle After Another Jio Hotstar, Priyanka Chopra The Bluff, Agastya Nanda Ikkis, Leonardo DiCaprio new movie OTT, latest streaming releases 2026, what to watch on OTT this weekend, binge watch shows India, new series on Netflix Prime Video, OTT platform new content, weekend watchlist OTT#Ikkis #Accused #Bridgerton #Part #Psycho #Saiyaan #सहत #य #फलम #और #वब #सरज #हई #रलज #LIST1772478647












