मंथली बेसिक प्रीपेड प्लान
Jio vs Airtel vs Vi Best Prepaid Plans: देश की बड़ी टेलीकॉम कंपनियां ग्राहकों को लुभाने के लिए अपने प्लांस में कई तरह के ऑफर्स और सब्सक्रिप्शन्स देती हैं। बढ़ते मोबाइल डेटा खपत और 5G सर्विस के विस्तार के बीच कंपनियां अब मंथली प्लान्स में अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली डेटा और OTT सब्सक्रिप्शन भी देती हैं।
आज हम आपको इस आर्टिकल में जियो, एयरटेल और वोडाफन आइडिया (Vi) इन तीनों कंपनियों के बेसिक मंथली प्लांस के बारे में बताएंगे, जिसे जानकर आप यह देख सकते हैं कि आपके लिए कौन सा प्लान सही है और कहां आपको ज्यादा का फायदा हो रहा है।
Reliance Jio: जियो का ₹299 वाला प्लान 28 दिन की वैधता के साथ आता है। इसमें रोज 1.5GB डेटा, सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और प्रतिदिन 100 SMS मिलते हैं। प्लान के साथ JioTV, JioCinema और अन्य जियो ऐप्स का एक्सेस भी शामिल रहता है। 5G कवरेज वाले क्षेत्रों में पात्र यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डेटा की सुविधा भी दी जाती है। इसके साथ ही जियो के इस प्लान में आपको 18 महीने के लिए गूगल के जेमिनी प्रो का भी सब्सक्रिप्शन मुफ्त मिलता है जिसकी मार्केट में कीमत 35,100 रुपये है। इसके साथ ही 2000 GB का क्लाउड स्टोरेज भी आपको इस प्लान के साथ मुफ्त मिलता है।
Bharti Airtel: एयरटेल का ₹349 वाला प्लान रोज 1.5GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और प्रतिदिन 100 SMS के साथ उपलब्ध है। इस प्लान में आपको Adobe Express Premium का एक साल का मुफ्त सब्सक्रिप्शन मिलता है। साथ ही सोनी लिव और 20 से ज्यादा ओटीटी ऐप्स का सब्सक्रिप्शन मिलता है, यह आपको Airtel Xstream play सब्सक्रिप्शन के साथ उपलब्ध होता है। वहीं एप्पल म्यूजिक, हेलोट्यून्स जैसी कुछ अन्य सुविधाएं भी इस प्लान में शामिल हैं।
Vodafone Idea (Vi): वीआई का ₹349 वाला प्लान रोज 1.5GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS के साथ आता है। कंपनी इसमें Binge All Night फीचर देती है, जिसके तहत रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक डेटा बिना डेली लिमिट के इस्तेमाल किया जा सकता है। साथ ही Weekend Data Rollover सुविधा के जरिए बचा हुआ डेटा वीकेंड पर उपयोग किया जा सकता है।
2 GB वाले प्लान
अगर आप ज्यादा डेटा इस्तेमाल करते हैंतो ऐसे में तीनों कंपनियों के कई अलग मंथली प्लान हैं:
-
Reliance Jio: जियो के 349 रुपये वाले इस प्लान में आपको 2GB प्रतिदिन डेटा वाले, अनलिमिटेड कॉलिंग और प्रतिदिन 100 SMS की सुविधा मिलती है। इसके साथ JioTV और JioCinema जैसे ऐप्स का एक्सेस शामिल रहता है, जबकि 5G नेटवर्क उपलब्ध होने पर अनलिमिटेड 5G डेटा का लाभ दिया जाता है। इस प्लान में आपको गूगल के Gemini Pro का सब्सक्रिप्शन और 2000 GB का क्लाउड स्टोरेज मुफ्त मिलता है।
-
Bharti Airtel: एयरटेल का ₹379 प्लान रोज 2GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS के साथ आता है। इस प्लान में आपको Adobe Express Premium का एक साल का मुफ्त सब्सक्रिप्शन मिलता है। वहीं एप्पल म्यूजिक, हेलोट्यून्स जैसी कुछ अन्य सुविधाएं भी इस प्लान में शामिल हैं।
-
Vodafone Idea (Vi): वीआई का ₹365 प्लान रोज 2GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और SMS सुविधा प्रदान करता है। इसमें Binge All Night फीचर के साथ Weekend Data Rollover की सुविधा भी मिलती है, जिससे बचा हुआ डेटा बाद में इस्तेमाल किया जा सकता है।
कौन सा प्लान हैं आपके लिए सही?
अगर इन तीनों कंपनियों के मंथली प्लांस को देखा जाए, तो ऐसे में जियो के प्लान बाकी दोनों की तुलना में सस्ते हैं। जहां जियो का 1.5GB प्रतिदिन वाला प्लान बाकी दोनों से 50 रुपये सस्ता है, वहीं अगर आपको Adobe Express Premium जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन चाहिए, तो ऐसे में एयरटेल के प्लांस आपके काम आ सकते हैं। लेकिन अगर आपको अतिरिक्त डेटा चाहिए, तो ऐसे में वीआई के प्लान आपके लिए बेहतर हैं, जहां आपको रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक मुफ्त डेटा और वीकेंड पर रोलओवर डेटा जैसी सुविधा मिलती है।
इसके साथ ही अगर आपको अतिरिक्त डेटा की जरूरत पड़ती है तो ऐसे में आप इन कंपनियों के 2 GB प्रति दिन वाले प्लान्स को देखकर चुन सकते हैं कि आपके लिए कौन सा प्लान सबसे बेहतर होगा।
best prepaid plans India, Jio Airtel Vi prepaid plans, monthly recharge plans India, Jio 299 plan details, Airtel 349 plan benefits, Vi 349 plan features, 1.5GB per day plans India, 2GB per day prepaid plans, unlimited calling prepaid plan India, OTT subscription recharge plans, cheapest prepaid plan India 2026, Jio vs Airtel vs Vi comparison, 5G prepaid plans India, Binge All Night Vi feature, Weekend Data Rollover Vi, Airtel Xstream Play benefits, JioCinema JioTV benefits, mobile recharge plans comparison India#Jio #Airtel #कसक #परपड #मथल #पलन #ह #सबस #बसट #जनए #कन #स #कपन #द #रह #ह #जयद #क #फयद1772568484












