\n\n\n\n\n\n\n
BTBazaar

टेक कंपनी एप्पल (Apple) ने मार्च की शुरुआत में कई नए डिवाइस लॉन्च किए। 2 से 4 मार्च के बीच कंपनी ने iPhone 17e, iPad Air with M4, MacBook Neo और नए MacBook Pro मॉडल पेश किए।

नए प्रोडक्ट्स के बाजार में आने के साथ ही कंपनी ने अपनी आधिकारिक ऑनलाइन स्टोर से करीब 15 पुराने डिवाइस हटाने का फैसला किया है। यानी ये मॉडल अब सीधे एप्पल के स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध नहीं होंगे।

सम्बंधित ख़बरें

ये  डिवाइस हुए डिसकंटिन्यू

एप्पल ने जिन प्रमुख डिवाइसों को आधिकारिक स्टोर से हटाया है, उनमें कई iPhone, iPad और MacBook मॉडल शामिल हैं।

इनमें iPhone 16e, 11-इंच और 13-इंच के iPad Air with M3 मॉडल शामिल हैं।

Mac लाइन-अप में 13-इंच और 15-इंच के MacBook Air with M4, 13-इंच का MacBook Pro with M5 (512GB स्टोरेज), 14-इंच और 16-इंच के MacBook Pro with M4 Pro और MacBook Pro with M4 Max मॉडल भी शामिल हैं।

इसके अलावा Mac Studio with M3 Ultra, Studio Display, Pro Display XDR, Pro Stand for Pro Display XDR और Pro Display XDR VESA Mount Adapter भी अब कंपनी के आधिकारिक स्टोर पर उपलब्ध नहीं होंगे।

फिर भी मिल सकते हैं पुराने मॉडल

हालांकि इन डिवाइसों की बिक्री पूरी तरह बंद नहीं हुई है। कई थर्ड-पार्टी रिटेलर जैसे Amazon और Flipkart या ऑफलाइन स्टोर्स पर ये मॉडल अभी भी मिल सकते हैं।

अक्सर ऐसे पुराने मॉडल्स पर अच्छी छूट मिलती है, इसलिए सेल के दौरान खरीदार इन्हें कम कीमत में खरीद सकते हैं।

Apple के नए प्रोडक्ट क्या हैं?

हाल ही में लॉन्च हुए एप्पल के नए डिवाइस में कई सेगमेंट शामिल हैं। कंपनी ने iPhone 17e को A19 चिप के साथ पेश किया है, जिसकी कीमत भारत में 64,900 रुपये से शुरू होती है।

लैपटॉप सेगमेंट में MacBook Air with M5 को नए M5 चिप के साथ लॉन्च किया गया है, जिसकी शुरुआती कीमत 1,19,900 रुपये है।

कंपनी ने एक नया किफायती लैपटॉप MacBook Neo भी पेश किया है, जिसमें A18 Pro चिप दी गई है और इसकी कीमत 69,900 रुपये रखी गई है।

इसके अलावा Apple ने M5 Pro और M5 Max चिप के साथ नए MacBook Pro मॉडल और M4 चिप के साथ नया iPad Air भी लॉन्च किया है।

Apple discontinued devices list, Apple removes old devices from store, iPhone 16e discontinued news, iPad Air M3 discontinued, MacBook Air M4 discontinued models, Apple removes older iPhone models 2026, Apple discontinued MacBook Pro M4 Pro M4 Max, Apple device lineup changes 2026, Apple new product launch March 2026, iPhone 17e launch news, MacBook Neo launch price and specs, Apple official store discontinued products, Apple old devices still available on Amazon Flipkart, Apple product lineup update 2026, Apple latest device launch and discontinued models#नए #डवइस #लनच #क #बद #एपपल #न #सटर #स #हटए #परन #iPhoneMaciPad #मडल #चक #कर #लसट1773162217

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Instagram

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found.

Please go to the Instagram Feed settings page to create a feed.