\n\n\n\n\n\n\n
BTBazaar

Innovision IPO GMP: मैनपावर सर्विसेज और टोल प्लाजा मैनेजमेंट से जुड़ी कंपनी Innovision का इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) मंगलवार, 17 मार्च से निवेशकों के लिए खुल गया है। कंपनी ने इश्यू का प्राइस बैंड ₹521 से ₹548 प्रति शेयर तय किया है। इस आईपीओ का लॉट साइज 27 शेयरों का है। निवेशक इस इश्यू को 12 मार्च तक सब्सक्राइब कर सकते हैं। 

सम्बंधित ख़बरें

इस आईपीओ का साइज ₹322.84 करोड़ का है। कंपनी ने फ्रेश इश्यू के जरिए 0.47 करोड़ इक्विटी शेयर जारी करके ₹255 करोड़ और ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए 0.12 करोड़ इक्विटी शेयर जारी करके ₹67.84 करोड़ जुटाना चाहती है।

आईपीओ से जुटाए इस पैसे का इस्तेमाल कंपनी मुख्य रूप से कर्ज चुकाने, वर्किंग कैपिटल जरूरतों और सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए करेगी।

Innovision IPO GMP

ग्रे मार्केट प्रीमियम को ट्रैक करने वाली विभिन्न वेबसाइटों के मुताबिक इस आईपीओ का लेटेस्ट जीएमपी आज सुबह 11:30 बजे तक ₹0 है। इसका मतलब इस आईपीओ की लिस्टिंग सपाट रह सकती है। 

देशभर में फैला नेटवर्क

2007 में स्थापित नई दिल्ली स्थित Innovision देशभर में मैनपावर सर्विसेज, टोल प्लाजा मैनेजमेंट और स्किल डेवलपमेंट ट्रेनिंग उपलब्ध कराती है। जनवरी 2026 तक कंपनी के 35 ऑफिस हैं और यह 23 राज्यों और 5 केंद्र शासित प्रदेशों में काम कर रही है।

वित्तीय प्रदर्शन की बात करें तो कंपनी ने 30 सितंबर 2025 को समाप्त छह महीनों में ₹483.10 करोड़ का राजस्व और ₹20 करोड़ का शुद्ध लाभ दर्ज किया। वहीं वित्त वर्ष 2024-25 में कंपनी का राजस्व ₹895.95 करोड़ और शुद्ध लाभ ₹29.02 करोड़ रहा। मौजूदा वैल्यूएशन पर कंपनी का अनुमानित मूल्यांकन करीब ₹1,290 करोड़ बैठता है।

आईपीओ को सब्सक्राइब करें या नहीं?

कुछ ब्रोकरेज इस इश्यू को लेकर पॉजिटिव हैं। Ventura Securities का कहना है कि मैनपावर आउटसोर्सिंग और टोल प्लाजा मैनेजमेंट जैसे विविध कारोबार कंपनी को कई रेवेन्यू स्रोत देते हैं और इसकी देशभर में मजबूत मौजूदगी है। इसी वजह से उसने IPO पर ‘Subscribe’ की रेटिंग दी है।

इसी तरह Lakshmishree Investments and Securities ने भी कहा कि कंपनी का पैन-इंडिया नेटवर्क और बड़ा वर्कफोर्स इसे मैनेज्ड सर्विसेज सेक्टर में मजबूत बनाता है, इसलिए निवेशकों के लिए इसमें अवसर दिखता है।

वहीं दूसरी तरफ Swastika Investmart, SBI Securities और BP Equities ने ऊंचे वैल्यूएशन और कम मार्जिन को लेकर चिंता जताई है और इस इश्यू पर ‘Avoid’ की सलाह दी है।

Innovision IPO, Innovision IPO GMP, Innovision IPO price band, Innovision IPO lot size, Innovision IPO subscription date, Innovision IPO review, Innovision IPO listing date, Innovision IPO details, Innovision manpower services company IPO, Innovision toll plaza management IPO, Innovision IPO grey market premium, Innovision IPO valuation, Innovision IPO financials, Innovision IPO should you subscribe, Innovision IPO analyst review, Innovision IPO latest news, Innovision IPO India, Innovision IPO 2026, Innovision IPO GMP today, Innovision IPO investment review#Innovision #IPO #GMP #कतन #ह #लटसट #गर #मरकट #परमयम #जनए #इस #इशय #म #पस #लगए #य #नह1773180516

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Instagram

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found.

Please go to the Instagram Feed settings page to create a feed.