\n\n\n\n\n\n\n
BTBazaar

Petrol Prices: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आई तेजी का असर अब भारतीय पेट्रोल पंपों पर दिखने लगा है। देश की प्रमुख तेल कंपनियों ने प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 रुपये से लेकर 2.30 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी कर दी है।

बढ़ी हुई कीमतें आज यानी 20 मार्च से ही प्रभावी हो गई हैं। राहत की बात यह है कि आम आदमी द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले नॉर्मल पेट्रोल और डीजल के दामों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है।

कीमतों में हुई इस बढ़ोतरी का सीधा असर एचपीसीएल (HPCL) के ‘पावर पेट्रोल’ और आईओसीएल (IOCL) के ‘एक्सपी95’ (XP95) जैसे प्रीमियम ब्रांडों पर पड़ेगा।

प्रीमियम पेट्रोल किस नाम से बिकता है?

भारत पेट्रोलियम (BPCL) अपना प्रीमियम पेट्रोल ‘Speed’ नाम से, हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL) प्रीमियम पेट्रोल ‘Power’ के नाम से और इंडियन ऑयल (IOCL) अपना प्रीमियम पेट्रोल ‘XP95’ के नाम से बेचती है।

प्रीमियम पेट्रोल का इस्तेमाल आमतौर पर महंगी गाड़ियों और बेहतर इंजन परफॉर्मेंस के शौकीन लोग करते हैं, क्योंकि यह अधिक माइलेज और इंजन की लंबी उम्र का दावा करता है। पश्चिम एशिया (मिडिल ईस्ट) में चल रहे संघर्ष के कारण वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की सप्लाई प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है, जिसका असर इन खास ईंधनों की कीमतों पर पड़ा है।

महानगरों में नई दरें

इस बढ़ोतरी के बाद देश के प्रमुख शहरों में प्रीमियम पेट्रोल के दाम काफी बढ़ गए हैं। राजधानी दिल्ली में अब प्रीमियम पेट्रोल की कीमत ₹107 से बढ़कर ₹112.30 प्रति लीटर तक पहुंच सकती है।

आर्थिक राजधानी मुंबई में इसकी दरें ₹115 से ₹120.30 प्रति लीटर के बीच होंगी, जबकि चेन्नई में ग्राहकों को इसके लिए ₹112 से ₹117.30 प्रति लीटर तक चुकाने पड़ सकते हैं। हालांकि, नॉर्मल पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर रहने से माल ढुलाई और आम यातायात की लागत पर तुरंत कोई बड़ा बोझ नहीं पड़ेगा।

नॉर्मल पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर

सरकारी तेल कंपनियों ने स्पष्ट किया है कि नॉर्मल पेट्रोल और डीजल जो ज्यादातर भारतीय अपने वाहनों में डलवाते हैं, उनकी कीमतों फिलहाल स्थिर हैं।

दिल्ली में नॉर्मल पेट्रोल या सिर्फ पेट्रोल अब भी ₹94.77 और डीजल ₹87.67 प्रति लीटर मिल रहा है। मुंबई में सामान्य पेट्रोल की कीमत ₹103.50 और चेन्नई में ₹100.80 प्रति लीटर बनी हुई है। 

premium petrol price hike India 2026, petrol price increase premium fuel India, XP95 petrol price today India, HPCL Power petrol price hike, BPCL Speed petrol rate increase, IOCL XP95 price surge India, crude oil price impact on petrol India, Middle East tension oil price India impact, petrol price Delhi Mumbai Chennai premium fuel, petrol diesel price today India update, why premium petrol price increased India, effect of global oil prices on Indian fuel rates#यएसइजरयल #और #ईरन #क #जग #क #असर #परमयम #पटरल #आज #स #तक #हआ #महग #नरमल #Petrol #पर #न #चज1774252166

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Instagram

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found.

Please go to the Instagram Feed settings page to create a feed.