Stocks to BUY: ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विस लिमिटेड (MOFSL) ने सोमवार को तीन शेयर- ICICI Bank, Coforge और Kalyan Jewellers पर ‘Buy’ रेटिंग बरकरार रखी है। इन स्टॉक्स में 40% से लेकर 73% तक के अपसाइड की संभावना जताई गई है। खास बात यह है कि Coforge के मौजूदा भाव को ब्रोकरेज ने ‘एक्सट्रीम बेयर-केस’ मानते हुए आकर्षक बताया है।
ICICI Bank Share Price Target
आईसीआईसीआई बैंक के लिए MOFSL ने 1,750 रुपये का टारगेट दिया है, जो करीब 40% अपसाइड दिखाता है। ब्रोकरेज के मुताबिक बैंक सभी प्रमुख मापदंडों पर बैलेंस्ड परफॉर्मेंस कर रहा है।
बिजनेस बैंकिंग और कॉर्पोरेट डिमांड से ग्रोथ को मजबूती मिल रही है, वहीं बैंक अपनी लायबिलिटी फ्रेंचाइजी को भी लगातार मजबूत कर रहा है।
MOFSL ने कहा कि एसेट क्वालिटी बैंक की सबसे बड़ी ताकत है। कम क्रेडिट कॉस्ट और मजबूत प्रावधान बफर से हर साइकिल में स्थिर कमाई सुनिश्चित होती है।” ब्रोकरेज को FY26-28 के बीच प्रॉफिट में स्थिर ग्रोथ की उम्मीद है।
Kalyan Jewellers Share Price Target
कल्याण ज्वैलर्स के लिए ब्रोकरेज ने 550 रुपये का टारगेट दिया गया है, जो 44% अपसाइड का अनुमान है। ब्रोकरेज के अनुसार, सोने की कीमतों में तेज बढ़ोतरी (Q4 में सालाना 80% तक) के बावजूद कंपनी की डिमांड मजबूत बनी रही, खासकर शादी के सीजन में।
फ्रेंचाइजी मॉडल (कुल रेवेन्यू का 50%) और साउथ के बाहर विस्तार ने ग्रोथ को नई दिशा दी है। MOFSL का कहना है कि एसेट-लाइट मॉडल और बेहतर प्रोडक्ट मिक्स से कंपनी की कैश फ्लो और मुनाफे में सुधार हो रहा है।
Coforge Share Price Target
कोफोर्ज पर ब्रोकरेज ने सबसे ज्यादा 73% अपसाइड का अनुमान जताया है, जिसके लिए MOFSL ने 1880 रुपये का टारगेट तय किया है।
यूएस-ईरान तनाव के बाद शेयर में 9-10% गिरावट आई है और यह अपने पीक से करीब 45% नीचे है। कंपनी का ट्रैवल सेक्टर और वेस्ट एशिया एक्सपोजर इसे अन्य मिडकैप आईटी कंपनियों से कमजोर बनाता है।
हालांकि MOFSL का मानना है कि मौजूदा वैल्यूएशन एक एक्सट्रीम बेयर-केस को पहले ही प्राइस कर चुका है। ऐसे में करंट लेवल पर स्टॉक आकर्षक दिखता है।
निवेशकों के लिए क्या संकेत?
तेजी से बदलते बाजार माहौल के बीच MOFSL ने इन तीनों स्टॉक्स में लंबी अवधि के लिए अवसर देखे हैं। मजबूत फंडामेंटल्स और ग्रोथ आउटलुक के चलते ये शेयर निवेशकों के रडार पर रह सकते हैं।
Motilal Oswal stock recommendations 2026, MOFSL buy rating ICICI Bank target price, Coforge share price target 2026 India, Kalyan Jewellers stock outlook and target, stocks with highest upside potential India 2026, best banking stocks to buy in India ICICI Bank, midcap IT stock Coforge investment analysis, jewellery sector stocks India growth outlook, MOFSL top stock picks March 2026, stocks with 40 to 70 percent upside India, long term stock investment ideas India 2026, Indian stock market expert recommendations today, undervalued stocks India 2026 picks, ICICI Bank earnings growth outlook FY26 FY28, Coforge valuation extreme bear case explained#Stocks #Buy #ICICI #Bank #Coforge #और #Kalyan #Jewellers #बरकरज #MOFSL #क #बड #दव #अपसइड #क #उममद1774282433












