आयरन और स्टील प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनी, गोदावरी पावर एंड इस्पात लिमिटेड (Godawari Power and Ispat Ltd) ने अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में बड़ी जानकारी दी है जिसके बाद कंपनी का शेयर एनएसई पर 5.38% या 13.50 रुपये चढ़कर 264.20 रुपये पर कारोबार कर रहा था और बीएसई पर स्टॉक 5.28% या 13.25 रुपये की तेजी के साथ 264.10 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।
कंपनी ने आज अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि उसकी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी गोडावरी न्यू एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड (GENPL) ने 0.1% नॉन-क्यूम्युलेटिव, पार्टिसिपेटिंग, ऑप्शनली कन्वर्टिबल रिडीमेबल प्रेफरेंस शेयर (सीरीज 1 और 2) को इक्विटी शेयरों में बदला है। इसके तहत कुल 19.89 करोड़ इक्विटी शेयर (प्रति शेयर 10 रुपये फेस वैल्यू) अलॉट किए गए हैं।
इस कन्वर्जन के बाद कंपनी का GENPL में निवेश बढ़कर 10.11 करोड़ शेयर से 30 करोड़ इक्विटी शेयर हो गया है, जो अब उसकी 100% हिस्सेदारी को दिखाता है। खास बात यह है कि यह बढ़ोतरी बिना किसी अतिरिक्त निवेश (फंड) के हुई है।
गोडावरी न्यू एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड (GNEPL) एक नई कंपनी है, जिसे 25 जून 2025 को स्थापित किया गया है और यह फिलहाल पहले चरण में 20 GWh क्षमता का बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) प्लांट लगाने की प्रक्रिया में है। यह कंपनी एनर्जी सेक्टर में काम करेगी, खासकर बैटरी स्टोरेज टेक्नोलॉजी पर फोकस रहेगा।
कंपनी में किया गया निवेश एक संबंधित पक्ष (Related Party) लेन-देन है, क्योंकि GNEPL पूरी तरह से मूल कंपनी की सहायक कंपनी है। यह निवेश प्रेफरेंस शेयर को इक्विटी में बदलने के बाद आर्म्स-लेंथ प्राइस पर किया गया है और इसके अलावा प्रमोटर या ग्रुप की कोई अलग हिस्सेदारी नहीं है।
यह कन्वर्जन 18 मार्च 2026 को पूरा हुआ, जिसमें कुल 19.89 करोड़ इक्विटी शेयर (प्रति शेयर 10 रुपये) जारी किए गए। GNEPL का रजिस्टर्ड ऑफिस रायपुर, छत्तीसगढ़ में है, जबकि इसका ऑपरेशन महाराष्ट्र में स्थापित किया जाएगा।
Godawari Power and Ispat के बारे में
गोदावरी पावर एंड इस्पात लिमिटेड (GPIL) भारत के सेकेंडरी स्टील मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की अग्रणी कंपनियों में से एक है। कंपनी के वेबसाइट से मिली जानकारी के मुताबिक इसने अपनी पहचान मजबूती, इनोवेशन और टिकाऊ ग्रोथ के दम पर बनाई है।
आयरन ओर की खनन प्रक्रिया से लेकर हाई क्वालिटी वाले स्टील के उत्पादन तक, GPIL की पूरी वर्टिकली इंटीग्रेटेड ऑपरेशंस इसकी कार्यकुशलता को दिखाती है। कंपनी ने बताया कि उसका फोकस सतत विकास पर बना हुआ है। साथ ही, वह अपनी प्रक्रियाओं को ग्लोबल स्तर पर उभरते मानकों के अनुरूप ढालने के लिए लगातार प्रयास कर रही है, ताकि भविष्य में भी जिम्मेदार और मजबूत विकास सुनिश्चित किया जा सके।
Godawari Power share news, Godawari Power stock update, Godawari Power subsidiary investment, Godawari New Energy Pvt Ltd news, GPIL share price today, steel company stock India news, battery energy storage system India, BESS plant India GPIL, preference shares conversion equity India, Godawari Power latest news 2026, Indian energy sector expansion news, small cap steel stock news India#आयरन #और #सटल #परडकट #बनन #वल #इस #कपन #न #अपन #सबसडयर #म #हससदर #बढकर #क #आज #उछल #शयर1774305486












