\n\n\n\n\n\n\n
BTBazaar

OnePlus Nord 6 Launch Date: वनप्लस (OnePlus) ने अपने नए मिड-रेंज स्मार्टफोन OnePlus Nord 6 की भारत लॉन्च डेट का ऐलान कर दिया है। कंपनी यह फोन 7 अप्रैल शाम 7 बजे लॉन्च करेगी। लॉन्च के बाद यह डिवाइस Amazon और OnePlus की आधिकारिक वेबसाइट व ऐप पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। यह स्मार्टफोन उन यूजर्स को टारगेट करता है जो मिड-रेंज में पावरफुल परफॉर्मेंस और प्रीमियम डिजाइन चाहते हैं। 

सम्बंधित ख़बरें

अमेजन पर कंपनी ने अपना लॉन्चिंग पेज जारी कर दिया है जिसमें कुछ फीचर्स और स्पेसिफिकेशन आधिकारिक तौर पर बताए गए हैं।

नया डिजाइन और प्रीमियम लुक

Nord 6 को तीन नए कलर ऑप्शन- Fresh Mint, Holographic Quick Silver और Pitch Black में पेश किया जाएगा। कंपनी ने डिजाइन में बदलाव करते हुए इसे ज्यादा प्रीमियम लुक दिया है।

फोन में रेक्टेंगुलर कैमरा मॉड्यूल मिलेगा, जिसमें डुअल कैमरा सेटअप और LED फ्लैश होगा। खासतौर पर सिल्वर वेरिएंट में होलोग्राफिक बॉर्डर दिया गया है, जो इसे अलग लुक देता है।

दमदार डिस्प्ले और परफॉर्मेंस

OnePlus Nord 6 में 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलेगा, जो ‘Sunburst HDR’ सपोर्ट करेगा। इसमें 165Hz तक का हाई रिफ्रेश रेट और 3,600 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस दी गई है।

परफॉर्मेंस के लिए फोन में Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर दिया जाएगा। इसके साथ 12GB तक LPDDR5x RAM और 256GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा। कंपनी ने इसमें G2 WiFi चिप भी दी है, जो पहले के मुकाबले 3 गुना तेज इंटरनेट स्पीड देने का दावा करती है।

बैटरी बनी सबसे बड़ा हाइलाइट

Nord 6 की सबसे बड़ी खासियत इसकी 9,000mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी है। कंपनी का दावा है कि यह फोन एक बार चार्ज करने पर 2.5 दिन से ज्यादा चल सकता है।

कीमत का इंतजार

हालांकि, कंपनी ने अभी कीमत और कुछ अन्य फीचर्स का खुलासा नहीं किया है। इसके लिए यूजर्स को 7 अप्रैल के लॉन्च इवेंट तक इंतजार करना होगा।

OnePlus Nord 6 launch date India, OnePlus Nord 6 specs and features, Nord 6 price in India expected, OnePlus Nord 6 battery 9000mAh details, Snapdragon 8s Gen 4 phone India, OnePlus Nord 6 AMOLED display 165Hz, Nord 6 camera features OnePlus, OnePlus Nord 6 Amazon sale India, OnePlus Nord 6 design colors Fresh Mint Quick Silver, best mid range smartphones 2026 India, upcoming OnePlus phones India 2026, Nord series latest phone features, OnePlus Nord 6 performance review expected, OnePlus Nord 6 storage RAM details, OnePlus Nord 6 release event India#OnePlus #Nord #क #लनच #डट #कनफरम #इस #दन #आएग #9000mAh #क #बड #बटर #वल #फन #मलग #य #फचरस1774463908

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Instagram

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found.

Please go to the Instagram Feed settings page to create a feed.