\n\n\n\n\n\n\n
BTBazaar

PC Jeweller Share Price: 6,137.78 करोड़ रुपये के मार्केट कैप वाली स्मॉल कैप ज्वेलरी कंपनी, पीसी ज्वैलर लिमिटेड (PC Jeweller Ltd) ने अपने निवेशकों को दो बड़ी जानकारी दी है जिसके बाद कंपनी का शेयर आज रडार पर है। 

कंपनी ने अपने पहले फाइलिंग में बताया कि कंपनी ने पहले 30 सितंबर 2024 और 11 अक्टूबर 2024 को कुल 48.08 करोड़ फुली कन्वर्टिबल वारंट्स प्रमोटर और नॉन-प्रमोटर (पब्लिक) कैटेगरी के निवेशकों को प्रेफरेंशियल आधार पर जारी किए गए थे।

सम्बंधित ख़बरें

अब 28 मार्च 2026 को बोर्ड ने सर्कुलेशन के जरिए प्रस्ताव पास कर 2,00,97,056 वारंट्स को इक्विटी शेयरों में बदलने की मंजूरी दी है। इसके तहत कुल 20,09,70,560 नए इक्विटी शेयर (₹1 फेस वैल्यू) चार निवेशकों को अलॉट किए गए हैं।

यह कन्वर्जन तब हुआ जब निवेशकों ने प्रति वारंट ₹42.15 (जो इश्यू प्राइस का 75% है) के हिसाब से कुल ₹84.70 करोड़ की बाकी राशि जमा की।

वहीं एक दूसरे एक्सचेंज फाइलिंग में कंपनी ने बताया कि उसने 26 मार्च 2026 को भारत सरकार के कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय के तहत काम करने वाली National Skill Development Corporation (NSDC) के साथ एक समझौता (MoU) किया है। इस समझौते के तहत कंपनी को जेम्स एंड ज्वेलरी सेक्टर में इंडस्ट्री/फ्रेंचाइज पार्टनर चुना गया है।

इस साझेदारी का उद्देश्य अगले 5 सालों में PC Jeweller ब्रांड के तहत देशभर में करीब 2 लाख माइक्रो-उद्यमियों को तैयार करना और उन्हें जोड़ना है। NSDC इस पहल को “नेशनल एंटरप्रेन्योरशिप ड्राइव (NED)” के तहत चला रहा है, जिसका मकसद रोजगार बढ़ाना, नए उद्यमी तैयार करना और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करना है।

यह योजना कुल 15 सेक्टर्स में लागू होगी, जहां हर सेक्टर के लिए एक प्रमुख पार्टनर चुना गया है। इस MoU के जरिए कंपनी को अपने बिजनेस और रिटेल नेटवर्क को बढ़ाने का भी बड़ा मौका मिलेगा।

PC Jeweller Share Price

कंपनी का शेयर दोपहर 12:02 बजे तक एनएसई और बीएसई पर 2.13% या 0.17 रुपये टूटकर 7.81 रुपये पर कारोबार कर रहा था।

PC Jeweller Ltd, PC Jeweller share price, jewellery stock India, small cap stock India, convertible warrants news, preferential allotment India, equity share allotment, stock dilution news, NSDC partnership India, National Skill Development Corporation, NED scheme India, gems and jewellery sector India, micro entrepreneurs India, stock market news Hindi, share price movement today, corporate announcement India, retail expansion strategy, Indian stock market updates#पस #जवलर #न #दए #द #बड #अपडट #वरट #कनवरजन #स #जटए #करड #भरत #सरकर #क #सथ #सइन #कय #बड #MoU1774871497

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Instagram

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found.

Please go to the Instagram Feed settings page to create a feed.