फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ इन दिनों सोशल मीडिया से लेकर सिनेमाघरों तक छाई हुई है। फिल्म की कहानी और किरदारों की हर तरफ तारीफ हो रही है, लेकिन जिस एक किरदार ने सबको सबसे ज्यादा चौंकाया है, वह है ‘जमील जमाली’ उर्फ ‘जमील मामू’। इस किरदार को दिग्गज अभिनेता राकेश बेदी ने इतनी सहजता से निभाया है कि दर्शक उनके मुरीद हो गए हैं।
निर्देशक आदित्य धर ने जमील जमाली को एक पारंपरिक पाकिस्तानी राजनेता की तरह नहीं, बल्कि एक बेहद चतुर और रहस्यमयी शख्स के रूप में पेश किया है, जिसकी वफादारी फिल्म के अंत तक सस्पेंस बनी रहती है।
‘जमील मामू’ और ब्रांड्स की दीवानगी
राकेश बेदी का यह किरदार रातों-रात ब्रांड्स का पसंदीदा बन गया है। फिल्म का एक डायलॉग ‘मेरा बच्चा है तू’ इतना पॉपुलर हुआ है कि हल्दीराम से लेकर टी-सीरीज तक इसका इस्तेमाल अपने विज्ञापनों में कर रहे हैं।
हल्दीराम ने एक पोस्ट में जमील मामू को चाट की प्लेट के साथ दिखाते हुए लिखा, ‘बच्चा है तू मेरा, ये ले चाट खा।’
वहीं, आइसक्रीम ब्रांड वाडीलाल और टी-सीरीज ने भी इस किरदार की लोकप्रियता को भुनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।
ऑनलाइन सर्विस प्लेटफॉर्म ‘यस मैडम’ (Yes Madam) के साथ बेदी का कोलैबोरेशन काफी चर्चा में है, जहां वह मसाज लेते हुए अपने सिग्नेचर अंदाज में कहते हैं, ‘बच्चा है तू मेरा, आ जा तेरा भी स्ट्रेस दूर करा दूं।’
इसके अलावा ‘रेने कॉस्मेटिक्स’ ने उनके 90 के दशक के मशहूर ‘जान जी’ वाले अंदाज को जमील मामू की गंभीरता के साथ जोड़कर एक मजेदार कैंपेन पेश किया है।
फैंटा के साथ ‘फ्यूचर’ विज्ञापन की उम्मीद
फिल्म के एक सीन में जमील जमाली, रहमान डकैत से कहते हैं, ‘स्याना हो गया है मेरा बच्चा, चल तुझे फैंटा पिलाता हूं।’ इस सीन के वायरल होने के बाद एक डिजिटल आर्टिस्ट ने एआई (AI) की मदद से बेदी का फैंटा प्रमोट करते हुए एक पोस्टर बनाया है। अब फैंस को इंतजार है कि फैंटा असल में राकेश बेदी को अपना ब्रांड एंबेसडर कब बनाता है।
थियेटर से ‘जमील मामू’ तक का सफर
राकेश बेदी की असल जिंदगी भी किसी फिल्म से कम नहीं है। दिल्ली में जन्मे बेदी ने एक्टिंग के जुनून के लिए आईआईटी (IIT) की प्रवेश परीक्षा बीच में ही छोड़ दी थी। एफटीआईआई (FTII) से पढ़ाई के बाद उन्होंने 1979 में अपने करियर की शुरुआत की।
‘चश्मे बद्दूर’ के ‘ओमी’ से लेकर ‘श्रीमान श्रीमती’ के ‘दिलरुबा’, तारक मेहता का उल्टा चश्मा, और ‘यस बॉस’ के ‘मोहन श्रीवास्तव’ तक, उन्होंने 150 से ज्यादा फिल्मों और टीवी शोज में अपनी अमिट छाप छोड़ी है।
Dhurandhar The Revenge Jameel Mamu character, Rakesh Bedi Jameel Mamu role explained, Dhurandhar movie viral dialogue mera bachcha hai tu, Jameel Mamu brand endorsements Haldiram T Series, Rakesh Bedi latest movie 2026, Dhurandhar The Revenge story and cast details, Jameel Mamu popularity on social media, Dhurandhar movie review highlights, Rakesh Bedi career TV shows and films list, Jameel Mamu Fanta ad AI viral poster#039बचच #ह #त #मर…039 #एक #डयलग #और #रकश #बद #बन #बरडस #क #पहल #पसद #हलदरम #स #लकर #टसरज #तक #सब #मरद1774890117












