Penny Stock: हॉस्पिटैलिटी और लाइफस्टाइल सेक्टर की स्मॉल कैप कंपनी, स्पाइस लाउंज फूड वर्क्स लिमिटेड (Spice Lounge Food Works Ltd) के शेयर में आज 5 प्रतिशत का अपर सर्किट लगा है। कंपनी का शेयर 5 प्रतिशत या 1.32 रुपये चढ़कर 27.82 रुपये पर स्थिर है।
1,939.40 करोड़ रुपये के मार्केट कैप वाली इस कंपनी का शेयर अपने पिछले बंद 26.50 रुपये के मुकाबले बीएसई पर 27.50 रुपये पर खुला और अभी तक इसने अपना इंट्राडे हाई 27.82 रुपये को टच कर लिया है।
1 साल में मल्टीबैगर रिटर्न
BSE Analytics के मुताबिक इस कंपनी के स्टॉक ने निवेशकों को बीते 1 साल में मल्टीबैगर रिटर्न देते हुए 158 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। वहीं पिछले 2 साल में स्टॉक 581 प्रतिशत, पिछले 3 साल में 526 प्रतिशत और पिछले 5 साल में 2277 प्रतिशत से ज्यादा चढ़ा है।
हाल ही में कंपनी ने दी थी ये बड़ी जानकारी
9 मार्च की एक्सचेंज फाइलिंग में कंपनी ने बताया था कि उसका एक्सपीरिएंशियल और कल्चरल प्लेटफॉर्म XORA World मुंबई में Circoloco Mumbai 2026 इवेंट आयोजित करेगा। यह इवेंट 19 अप्रैल 2026 को जियो वर्ल्ड गार्डन, मुंबई में होगा और इसके साथ भारत पहली बार ग्लोबल Circoloco सर्किट का हिस्सा बनेगा।
Circoloco की शुरुआत 1999 में इबीसा के DC-10 क्लब से हुई थी और आज यह दुनिया के प्रमुख अंडरग्राउंड म्यूजिक और लाइफस्टाइल ब्रांड्स में गिना जाता है, जिसके इवेंट इबीसा, लंदन, पेरिस, न्यूयॉर्क, मियामी, तुलुम और दुबई जैसे शहरों में होते हैं।
मुंबई एडिशन में अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की लाइन-अप में मार्को कारोला, माइकल बीबी, क्रिस स्टसी, माउ पी, बेल्ट्रान, जेमबैक और स्वीली जैसे डीजे शामिल होंगे। यह कार्यक्रम जियो वर्ल्ड गार्डन में आयोजित होगा, जहां 9,000 से ज्यादा लोगों की क्षमता, 500 से ज्यादा बैकस्टेज क्षमता और 50 से ज्यादा प्रीमियम टेबल्स की व्यवस्था होगी। कंपनी के अनुसार यह इवेंट XORA World के एक्सपीरिएंशियल पोर्टफोलियो को मजबूत करेगा और भारत में ग्लोबल लाइफस्टाइल व म्यूजिक इवेंट्स के लिए नए अवसर पैदा करेगा।
multibagger penny stock, penny stock, Spice Lounge Food Works, Spice Lounge Food Works share, Spice Lounge share#स #कम #वल #इस #मलटबगर #पन #सटक #म #लग #अपर #सरकट #आपक #परटफलय #म #ह1775521478












