WhatsApp username feature: लंबे इंतजार के बाद व्हाट्सएप आखिरकार अपना ‘यूजरनेम’ फीचर लेकर आ रहा है। पिछले साल से ही मेटा इस पर काम कर रहा था और अब खबर है कि इसकी टेस्टिंग एंड्रॉइड और आईओएस के चुनिंदा यूजर्स के साथ शुरू हो गई है।
तकनीकी रिपोर्ट देने वाली वेबसाइट ‘वाबेटा इंफो’ के मुताबिक, व्हाट्सएप ने इस फीचर को छोटे स्तर पर जारी कर दिया है और साल के अंत तक यह सभी के लिए उपलब्ध हो सकता है। यह नया अपडेट प्राइवेसी के लिहाज से गेम-चेंजर साबित होगा, क्योंकि अब चैटिंग के लिए आपको अपना मोबाइल नंबर दूसरों को देने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
कैसे काम करेगा यह नया सिस्टम?
व्हाट्सएप पर अपना यूनिक यूजरनेम सेट करना काफी आसान होगा। जब यह फीचर आपके फोन में आएगा, तो आपको बस ऐप की प्रोफाइल सेटिंग्स में जाना होगा। वहां आपको यूजरनेम चुनने का एक नया विकल्प मिलेगा। इसके बाद ऐप खुद आपको स्टेप-बाय-स्टेप बताएगा कि आप अपना नाम कैसे सुरक्षित कर सकते हैं। हालांकि, अपनी पसंद का यूजरनेम पाने के लिए कुछ खास शर्तों को पूरा करना जरूरी होगा।
यूजरनेम चुनने के कड़े नियम
व्हाट्सएप ने यूजरनेम के लिए कुछ दिलचस्प नियम बनाए हैं। रिपोर्ट की मानें तो हर यूजरनेम की शुरुआत “www.” से होनी चाहिए, लेकिन इसके अंत में कोई डोमेन (जैसे .com या .net) नहीं लगाया जा सकेगा।
यूजरनेम की लंबाई 3 से 35 अक्षरों के बीच होनी चाहिए। इसमें कम से कम एक अक्षर होना अनिवार्य है, यानी आप सिर्फ नंबर या सिंबल के भरोसे नाम नहीं रख सकते। आप छोटे अक्षर (a-z), नंबर (0-9), डॉट और अंडरस्कोर का इस्तेमाल कर पाएंगे।
मेटा प्लेटफॉर्म्स के साथ तालमेल
मेटा ने इस फीचर को अपने अन्य प्लेटफॉर्म्स जैसे फेसबुक और इंस्टाग्राम से भी जोड़ा है। अगर कोई यूजरनेम पहले से ही इंस्टाग्राम या फेसबुक पर किसी ने ले लिया है, तो आप उसे व्हाट्सएप पर इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे।
लेकिन, अगर वह नाम आपका ही है, तो आपको ‘अकाउंट सेंटर’ के जरिए अपनी पहचान साबित करनी होगी। एक बार अकाउंट लिंक हो जाने और मालिकाना हक की पुष्टि होने के बाद ही आप उस पुराने नाम को व्हाट्सएप पर अपना सकेंगे। अगर फेसबुक या इंस्टाग्राम पर वह नाम किसी और का है, तो भले ही व्हाट्सएप पर वह खाली दिखे, आप उसे नहीं ले पाएंगे।
WhatsApp username feature rollout 2026, WhatsApp privacy update no phone number, WhatsApp username character requirements, Meta Account Centre link username, WABetaInfo WhatsApp update news, how to set WhatsApp username, WhatsApp Android iOS beta testing, unique username rules WhatsApp, secure messaging features 2026.#वहटसएप #न #यजरनम #फचर #रल #आउट #करन #कय #शर #जनए #कस #कम #करग1776034645












