LIC Bonus Share: सोमवार को देश की सबसे बड़ी इंश्योरेंस कंपनी, Life Insurance Corporation of India (LIC) अपने पहले बोनस शेयर की घोषणा कर सकती है। इससे पहले आज कंपनी का शेयर सुबह 10:44 बजे तक एनएसई पर 1.20% या 9.55 रुपये गिरकर 788.80 रुपये पर कारोबार कर रहा था और बीएसई पर स्टॉक 1.12% या 8.95 रुपये गिरकर 789.60 रुपये पर कारोबार कर रहा था।
बोनस शेयर पर बड़ा फैसला आज
LIC ने 7 अप्रैल को एक्सचेंज फाइलिंग में बताया था कि 13 अप्रैल 2026 को बोर्ड बैठक में बोनस शेयर जारी करने के प्रस्ताव पर चर्चा और सिफारिश की जाएगी। यह फैसला शेयरधारकों की मंजूरी के अधीन होगा। अगर मंजूरी मिलती है, तो यह LIC के इतिहास का पहला बोनस इश्यू होगा जो निवेशकों के लिए अहम ट्रिगर बन सकता है।
Q4 नतीजों को लेकर मजबूत उम्मीदें
ब्रोकरेज हाउस YES Securities के मुताबिक, मार्च तिमाही में LIC का न्यू बिजनेस प्रीमियम (NBP) ₹73,760 करोड़ रहने का अनुमान है, जो तिमाही आधार पर 31% की बढ़त दिखाता है। APE ₹18,343 करोड़ रहने की उम्मीद है, जबकि वैल्यू ऑफ न्यू बिजनेस (VNB) ₹3,898 करोड़ तक पहुंच सकती है।
वहीं Emkay Global का अनुमान है कि APE में 13% की ग्रोथ दिखेगी और पूरे FY26 में यह 15% तक जा सकती है। कंपनी का VNB मार्जिन Q4 में 20.5% रहने का अनुमान है, जो नॉन-पार प्रोडक्ट्स पर फोकस से बढ़ेगा।
B&K Securities के मुताबिक, कंपनी का एडजस्टेड PAT ₹4,719 करोड़ तक पहुंच सकता है, जो सालाना आधार पर 33.5% की तेजी होगी।
LIC Share Price Target
ब्रोकरेज Emkay Global ने इस शेयर पर BUY कॉल दिया है। हालांकि ब्रोकरेज ने इसका टारगेट प्राइस 1100 रुपये से घटाकर 1000 रुपये कर दिया है। वहीं ब्रोकरेज B&K Securities ने इस शेयर पर Hold की रेटिंग दी है।
अन्य ब्रोकरेज फर्म Antique Stock Broking ने इसपर BUY कॉल के साथ 970 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है और ब्रोकरेज JM Financial ने BUY कॉल के साथ 1300 रुपये का टारगेट दिया है।
IPO के बाद अब तक का सफर
मई 2022 में ₹20,557 करोड़ के IPO के जरिए लिस्ट हुई LIC का शेयर अभी भी अपने इश्यू प्राइस से नीचे कारोबार कर रहा है। अगस्त 2024 में ₹1,180 के उच्च स्तर को छूने के बाद स्टॉक करीब 33% टूट चुका है। सरकार के पास अभी भी 96.5% हिस्सेदारी है, जबकि पब्लिक शेयरहोल्डिंग केवल 3.5% है।
LIC bonus shares, LIC bonus issue LIC share price, LIC share price today, LIC bonus record date, LIC bonus ex-date, LIC bonus meeting date, why LIC shares today, LIC Q4 results preview, Life Insurance Corporation of India#आज #पहल #बर #बनस #शयर #क #ऐलन #कर #सकत #ह #LIC #बरकरज #न #दय #फरश #टरगट #चक #कर #डटल1776060282












